पेंटागन ने चेताया, पड़ोसियों पर दबाव बना रहा चीन, ड्रैगन से निपटने के लिए मांगा 686 डॉलर का बजट

वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने चीन को यह कहते हुए कड़ी फटकार लगाई है कि वह इंडो-पैसिफिक रीजन में अपनी धौंस जमाना चाहता है। इसी वजह से वह पड़ोसियों पर दबाव बना रहा है। पेंटागन के मुताबिक, चीन इंडो-पैसिफिक रीजन की कमान अपने हाथों में लेना चाहता है। अहम बात यह है कि पेंटागन ने चीन के बारे में यह बात बजट के प्रस्‍ताव पेश किए जाने के दौरान कही है। पेंटागन का इशारा साफ है- अमेरिका को अगर चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकना है तो उसे अपनी ताकत और बढ़ानी होगी।

पेंटागन ने चेताया, पड़ोसियों पर दबाव बना रहा चीन, ड्रैगन से निपटने के लिए मांगा 686 डॉलर का बजट

पेंटागन ने रूस, चीन और नॉर्थ कोरिया से निपटने के लिए करीब 686 अरब डॉलर का बजट मांगा है। 2017 के बजट की बात करें तो यह रकम 80 बिलियन डॉलर ज्‍यादा है। पेंटागन का कहना है कि बजट में 80 डॉलर की बढ़ोतरी का मकसद सिर्फ और सिर्फ रूस और चीन से निपटना है।

पेंटागन की ओर से यूएस कांग्रेस में यह भी कहा गया कि चीन लगातार अपनी सैन्‍य और आर्थिक ताकत को बढ़ा रहा है और अपने पड़ोसी देशों पर दबाव डालता है। पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में चीन और रूस को अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बताया है। उसने यह भी मांग की है कि चीन से निपटने के लिए अमेरिका को इस बात के लिए भी तैयारी रखनी होगी कि भविष्‍य में उसे कैसे जंग लड़ने है। इसके लिए भी नए तरीके अमेरिका को खोजने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+