Pegasus जासूसी कांड: NSO के ऑफिस में इजरायली अधिकारियों ने की जांच
नई दिल्ली, 29 जुलाई। पेगासस स्पाइवेयर के जरिए दुनिया भर में जानी-मानी शख्सियतों की जासूसी को लेकर उठे तूफान के बाद इजरायल के अधिकारियों ने जांच शुरू की है। इसी को लेकर इजरायली अधिकारियों ने इजरायली साइबर सिक्योरिटी फर्म एनएसओ ग्रुप के ऑफिस में पहुंचकर जांच की है। एनएसओ ग्रुप ने गुरुवार को जांच के लिए अधिकारियों के ऑफिस में आने की पुष्टि करते हुए कहा है कि कंपनी "पूरी पारदर्शिता" के साथ काम कर रही है।

कंपनी ने प्रवक्ता ने इंडिया टुडे को बताया है कि इजरायल के रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने कंपनी के ऑफिस का दौरा किया है। कंपनी ने इस जांच का स्वागत किया है। कंपनी जांच में इजरायली अधिकारियों के साथ पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। एनएसओ ग्रुप ही वह कंपनी है जिसने पेगासस नाम के स्पाइवेयर का निर्माण किया है जिसके जरिए दुनिया भर में नेताओं और पत्रकारों की जासूसी की बात कही गई है। इस कथित लिस्ट में भारत के भी कई नेताओं और पत्रकारों के नाम हैं।
कंपनी प्रवक्ता ने कहा हमें विश्वास है कि यह जांच इस तथ्य को साबित करेगी जिसे कंपनी ने उन झूठे आरोपों के खिलाफ कहा है जो हाल में ही मीडिया रिपोर्ट के आधार पर हम पर लगाए गए हैं।
Recommended Video
मंगलवार को पहुंची थी जांच टीम
इजरायली रक्षा मंत्रालय की एक टीम ने मंगलवार को पेगासस जासूसी कांड के सिलसिले में एनएसओ ग्रुप के मुख्यालय का दौरा किया था।
पेगासस का निर्माण करने वाली एनएसओ ग्रुप इस सॉफ्टवेयर को दुनिया भर में बेचती है। पिछले दिनों दुनिया भर के 17 मीडिया संस्थानों ने मिलकर एक रिपोर्ट तैयार की थी जिसमें कहा गया था कि इस सॉफ्टवेयर के जरिए दुनिया भर में पत्रकारों, सरकारी अधिकारियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी की गई थी। रिपोर्ट आने के बाद इजरायल ने एक जांच टीम का गठन किया था जिसे इन आरोपों की जांच करनी थी कि क्या वास्तव में सॉफ्टवेयर का गलत इस्तेमाल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications