Iran War Update: कैंसर अस्पताल में चल रही थी बच्चों की कीमोथेरेपी, US ने गिराए बम, कितने मासूम हुए हताहत?

Iran War Update: ईरान की जमीन पर अमेरिका के हवाई हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को अमेरिकी फौज ने मिनाब स्कूल के बाद अब तक का सबसे निर्दयी हमला किया। दक्षिण-पश्चिमी ईरान के अहवाज शहर में एक बच्चों के कैंसर अस्पताल के नजदीक अमेरिकी मिसाइलें गिरी हैं।

ईरानी स्टेट मीडिया के मुताबिक, इस हमले के बाद सुरक्षा के मद्देनजर मरीजों को अस्थाई रूप से वहां से निकालना पड़ा है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी है कि ये मिसाइलें शाहिद बघेई हॉस्पिटल के आसपास के इलाके में गिरीं, जहां बच्चों सहित कैंसर मरीजों का कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट किया जाता है।

Iran War Update

मरीजों को तत्काल किया शिफ्ट

हमले के बाद मेडिकल स्टाफ ने ऐहतियात के तौर पर मरीजों को तुरंत वहां से शिफ्ट कर दिया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ईरान के लोगों के चेहरों पर मिनाब स्कूल वाले हमले जैसा डर साफ देखा जा सकता है। फिलहाल ये जानकारी नहीं मिली है कि इस नए हमले में कितने लोग हताहत हुए हैं। इसके साथ ही ये हमला गलती से हुआ या जानबूझकर, अमेरिका ने अभी तक इसी जानकारी भी नहीं दी है।

अस्पताल में क्या है हाल?

ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स ने भी पुष्टि की है कि शाहिद बघेई हॉस्पिटल के पास कई मिसाइलें आकर गिरी हैं, जिससे मरीजों और उनके परिवारों में डर का माहौल बन गया। माको की आवाज सुनते ही अस्पताल के स्टाफ ने कैंसर का इलाज करा रहे बच्चों को दूसरे सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया। लांकि, इन रिपोर्ट्स में अभी तक किसी के हताहत होने या अस्पताल की बिल्डिंग को सीधा नुकसान पहुंचने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं जब हमला हुआ तब अस्पताल में 216 मासूमों का इलाज जारी था। जिन्हें आनन-फानन में शिफ्ट करना पड़ा।

होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी मिलिट्री एक्शन और नाकाबंदी

अमेरिका ने बुधवार को ईरान पर हवाई हमलों की एक नई वेव लॉन्च की है, जिसका मकसद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के लिए पैदा हो रहे खतरों को रोकना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि इस्लामिक रिपब्लिक बातचीत की मेज पर वापस नहीं आता है, तो इन हमलों का दायरा और बढ़ाया जा सकता है। यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ये हमले 1900 ग्लोबल टाइम पर शुरू हुए, जिनमें उन ईरानी सैन्य ठिकानों को टारगेट किया गया जो समुद्री रास्तों में बाधा डाल रहे थे।

अमेरिका ने क्या बताया?

अमेरिकी मिलिट्री ने बताया कि उसके एक एयरक्राफ्ट ने ईरान के पोर्ट्स की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक खाली तेल टैंकर पर मिसाइल दागकर उसे नाकाम कर दिया। सेंट्रल कमांड के मुताबिक, कुराकाओ के झंडे वाले इस एम/टी बेलमा (M/T Belma) जहाज पर हेलफायर मिसाइलें दागी गईं, जिसके बाद यह ईरान की तरफ आगे नहीं बढ़ सका। इस नाकाबंदी से तेल आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है।

ईरान के कई शहरों में गिरे बम

ईरानी स्टेट मीडिया ने देश के कई मुख्य शहरों में बड़े धमाकों की रिपोर्ट दी है, जिनमें बंदर अब्बास, रास्क और चाबहार जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसके पहले आई खबरों में दक्षिणी हिस्सों में स्थित कश्म (Qeshm) और बंदर इमाम खुमैनी के आसपास भी विस्फोट होने की बात कही गई थी। इसी दौरान, स्टेट मीडिया ने बाद में यह भी स्पष्ट किया कि नए अमेरिकी हवाई हमलों ने बुशहर शहर को भी निशाना बनाया है।

आपको बता दें कि बुशहर ईरान के एकमात्र सिविलियन न्यूक्लियर प्लांट का सेंटर है, जिस कारण इस इलाके पर हमला होना सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। इन बढ़ते हमलों के बाद दोनों देशो के बीच जंग की स्थिति और अधिक गंभीर होती जा रही है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+