जापान के मेट्रो ट्रेन में चाकूबाजी, महिला ने यात्रियों पर किया ताबड़तोड़ हमला, 4 लोग घायल
जापान इन दिनों बुरी खबरों को लेकर चर्चा में है। जापान की राजधानी टोक्यो में एक मेट्रो स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक टोक्यो के अकिहबारा स्टेशन पर रुकी एक ट्रेन में चार लोगों को चाकू मार दिया गया।
सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बुधवार को बताया कि मेट्रो ट्रेन के स्टेशन पर एक महिला ने यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। यह घटना अकिहाबारा स्टेशन पर हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना टोक्यो की सबसे व्यस्त मानी जाने वाली मेट्रो लाइनों में से एक यामानोट लूप लाइन पर हुई। बाद में इस लाइन पर ट्रेन सर्विस को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, अकिहाबारा स्टेशन पर मौजूद एक महिला अचानक ही चाकू से हमला करने लगी। हालांकि कुछ समय के बाद हमलावर महिला को हिरासत में ले लिया गया। महिला ने अचानक लोगों पर हमला क्यों किया इसकी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications