मुसीबत का मसीहा, उड़ते विमान में पायलट की मौत, 76 साल के बुजुर्ग ने कराई लैंडिग

मामला ब्रिटेन का है। विमान सेसना-172 में स्केगनैस से लौट रहा था। विमान में सिर्फ दो लोग ही थे। एक पायलट और दूसरा 76 साल का बुजुर्ग जॉन विल्डे। दोनों हंबरसाइड एयरपोर्ट पर लैंडिग करते इससे पहले ही पायलट की तबियत बिगड़ गई। अभी विमान एयरपोर्ट से 40 किलोमीटर दूर था।
पायलट की तबियत बिगड़ने पर जॉन ने बिना किसी फ्लाइंग अनुभव के विमान की कामन संभाल ली और कंट्रोल रुम में फोन कर हालात की जानकारी दी।जॉन की सूचना मिलते ही कंट्रोल रुम से इंस्ट्रक्टर रॉय मरे ने उसे फोन पर विमान उड़ाने की तरकीब बताते रहे। मरे के निर्दोषों का जॉन पूरी तरह पालन करता रहा और उसने विमान की सुरक्षित लैंडिग कराई। पायलट को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications