नशे में धुत महिला ने जमकर किया फ्लाईट में हंगामा, करनी पड़ी इमरजेंसी लैडिंग
बॉस्टन। एक बार फिर से ब्रिटिश एयरवेज चर्चा में है वजह इस बार सचिन तेंदुलकर नहीं बल्कि एक नशेड़ी महिला है जिसने दारू पीकर ऐसा बवाल काटा जिसके कारण विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
मामला लंदन का है,जहां लंदन से बॉस्टन जा रहे हवाई जहाज में एक तीस साल की महिला दारू पीकर विमान में चढ़ गई और नशे की हालत में उसने उड़ते हुए विमान का मेन डोर खोलने की कोशिश की। महिला की काबू करने के लिए क्रू मेंबर ने साथी यात्रियों की मदद ली, लेकिन महिला को जरा भी होश नहीं था कि उसके साथ क्या हो रहा है। महिला की हालत देखते हुए विमान की लोगान एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
लोगान एयरपोर्ट पर उतरने के बाद महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ब्रिटिशन एयरवेज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि महिला के अभद्र व्यवहार के कारण जहाज के क्रू मेंबर ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी थी।













Click it and Unblock the Notifications