Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: एयरलाइंस स्टाफ ने यात्री को घसीटते हुए फ्लाइट से किया बाहर

हंगामा बढ़ा तो यूनाइटेड एयरलाइंस ने एक बयान जारी करके बताया कि फ्लाइट ओवरबुक हो गई थी। साथ ही घटना के लिए माफी मांगी।

न्यूयॉर्क। अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट से एक यात्री को जबरन उतारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एयलाइंस की जमकर किरकिरी हो रही है। एयलाइंस की किसी फ्लाइट में एक महीने के अंदर यह ऐसी दूसरी घटना है।

एयरलाइंस स्टाफ ने यात्री को घसीटते हुए फ्लाइट से किया बाहर

एयरलाइन क्रू के लिए खाली कराई थी सीट
घटना रविवार की है। शिकागो से लुइसविले, केंटुकी जाने वाली यूनाइटेड फ्लाइट 3411 से यात्री को जबरन उतारे जाने की वजह से लोगों का गुस्सा जमकर फूटा और देखते ही देखते एयरलाइन ट्विटर पर टॉप ट्रेंड बन गई। एक शख्स ने घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया और बताया कि कैसे सुरक्षाकर्मियों ने फ्लाइट में बैठे शख्स को घसीटते हुए बाहर किया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि फ्लाइट ज्यादा भरी हुई थी और एयरलाइन क्रू के अन्य सदस्य को उसमें यात्रा करनी थी। READ ALSO: एअर इंडिया के पायलट ने उड़ान भरने से पहले पी शराब, तीन महीने के लिए छुट्टी

एयरलाइन ने मांगी माफी
हंगामा बढ़ा तो यूनाइटेड एयरलाइंस ने एक बयान जारी करके बताया कि फ्लाइट ओवरबुक हो गई थी। यूनाइटेड के प्रवक्ता चार्ली होबर्ट ने कहा, 'हमारी टीम ने लोगों से अपील की कि वे खुद ब खुद फ्लाइट से उतर जाएं क्योंकि वह जरूरत से ज्यादा भर चुकी है, लेकिन एक यात्री ने मना किया। हम फ्लाइट की ओवर बुकिंग के लिए माफी चाहते हैं।' READ ALSO: एअर इंडिया का वो अफसर जिसने MP रवींद्र गायकवाड़ को नहीं दिया उड़ने का मौका

घसीटते हुए ले गए बाहर
फ्लाइट में सवार रहे एक शख्स ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने यात्री को जबरन उसकी सीट से उठाया और फिर घसीटते हुए बाहर ले गए। उसके मुंह से खून आ रहा था। इसी तरह बीते महीने दो लड़कियों को उनके पहनावे की वजह से फ्लाइट में आने से मना कर दिया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+