पेरिस का मशहूर Eiffel Tower लगभग 20 फीट और हुआ लंबा, जानें कैसे

पेरिस, 16 मार्च। फ्रांस की वो टॉवर जो दुनिया भर में मशहूर है। पेरिस के इस फेमस लैंडमार्क एफिल टॉपर की ऊंचाई 6 मीटर और बढ़ गई है। यानी एफिल टॉवर छह मीटर और ऊंचा हो गया है।

जानें कैसे 20 फीट ऊंचा हुआ एफिल टॉवर

जानें कैसे 20 फीट ऊंचा हुआ एफिल टॉवर

इसकी वजह ये है कि पेरिस के एफिल टॉवर पर इंजीनियरों द्वारा एक नया डिजिटल रेडियो एंटीना लगाया गया है। जिसके बाद मंगलवार को एफिल टॉवर की ऊंचाई 6 मीटर यानी लगभग 20 फीट बढ़ गई है।

Recommended Video

    Eiffel Tower: 20 फीट और ऊंचा हुआ पेरिस का मशहूर एफिल टॉवर, जानिए कैसे ? | वनइंडिया हिंदी
    डियो एंटीना को हेलिकॉप्टर से ऊपर एयरलिफ्ट किया गया

    डियो एंटीना को हेलिकॉप्टर से ऊपर एयरलिफ्ट किया गया

    नए डिजिटल रेडियो एंटीना को हेलिकॉप्टर से ऊपर एयरलिफ्ट करते हुए ट्रोकैडेरो एस्प्लेनेड से पर्यटकों ने देखा। नए एंटीना लगने के बाद एफिल टॉवर 1,063 फीट लंबा हो गया। एफिल टॉवर 1,024 फीट ऊंचा था जब इसका उद्घाटन 31 मार्च, 1889 को हुआ था।

    एफिल टॉवर 133 साल के इतिहास का एक अभिन्‍न अंग है

    एफिल टॉवर कंपनी के अध्यक्ष जीन-फ्रांस्वा मार्टिंस ने द एसोसिएटेड प्रेस कान्‍फ्रेंस में कहा एफिल टॉवर 133 साल के इतिहास का एक अभिन्‍न अंग है और आज सुबह हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण रहा, क्योंकि एफिल टॉवर और ऊंचा हो चुका है जो कोई आम बात नहीं है।एफिल टॉवर चार दशकों तक सबसे ऊंचा मानव निर्मित स्मारक रहा है।

    क्रिसलर बिल्डिंग ने इससे ऊंची बनाई गई थी

    क्रिसलर बिल्डिंग ने इससे ऊंची बनाई गई थी

    मार्टिंस ने कहा 20वीं सदी की शुरुआत में रेडियो के आविष्कार से लेकर अब दशकों तक एफिल टॉवर सभी रेडियो तकनीक का भागीदार रहा है। 19वीं शताब्दी के अंत में गुस्ताव एफिल द्वारा निर्मित इस टॉवर की ऊंचाई DAB+ (डिजिटल ऑडियो) एंटीना लगने के बाद अब 330 मीटर हो गई है। एफिल टॉवर के बाद 1929 में न्यूयॉर्क सिटी की क्रिसलर बिल्डिंग ने इससे ऊंची बनाई गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+