रॉकेट सायरन बजने से लोगों में मचा हड़कंप, कुछ ही देर में तेल अवीव की सड़कें हो गईं सुनसान, बंकरों में भागे लोग
Israel Hamas War: इजराइल और हमास युद्ध के बीच भीषण युद्ध जारी है। बढ़ते युद्ध के बीच इजरायल के तेल अवीव और उसके आसपास के शहरों के साथ-साथ दक्षिणी तटीय शहर अशदोद में रॉकेट सायरन बजने लगे हैं। शुक्रवार की रात गाजा पट्टी से हुए ताजा हमले ने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
इजरायल ने शुक्रवार को हमास पर फिर जोरदार हमले किए हैं। इजरायली सेना हमास पर ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक कर रही है। 800 से अधिक ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इस दौरान इजरायल ने गाजा की कई बिल्डिंग्स को तबाह कर दिया है। इसके बाद तेल अवीव में भी हमले का अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट जारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। सड़कों पर सन्नाटा छा गया।

लोगों को बंकरों में छिपने को कहा गया। लोग अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। बच्चों और महिलाएं अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की तलाश करनी शुरू कर दी। लोगों को बंकरों में छिपने को कहा गया। समाचार एजेंसी एएनआई के वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि रॉकेट के सायरन बजते ही लोग अपनी जान को बचाने के लिए जदोजहद कर रहे हैं। लोगों के बीच काफी डर का माहौल हो गया है।
हमास को नेस्तनाबूद करने के लिए इजराइल ने गाजा में तीन लाख से अधिक सैनिक तैनात किए हैं। इजराइल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के नाम अपने संबोधन में हमास को खत्म करने की बात कही है। इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध शनिवार को आठ दिन हो गए। आतंकवादी हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में करीब 1300 लोगों की जान चली गई। 3000 से अधिक घायल हुए हैं। इजरायली रक्षा बलों ने शुक्रवार को गाजा को तत्काल खाली करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें- Operation Ajay: 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी फ्लाइट तेल अवीव से हुई रवाना, PM मोदी को दिया धन्यवाद












Click it and Unblock the Notifications