Operation Ajay: 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी फ्लाइट तेल अवीव से हुई रवाना, PM मोदी को दिया धन्यवाद

Operation Ajay Second Flight Departs Tel Aviv: इजरायल से भारतीय नागरिकों की वतन वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया गया है। इसके तहत आज दूसरी फ्लाइट इजरायल के तेल अवीव से भारत के लिए रवाई हो गई है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि ऑपरेशन अजय के तहत भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी फ्लाइट इजराइल के तेल अवीव से रवाना हो गई। दूसरी बैच में कुल 235 भारतीय नागरिक सवार हैं।

Operation Ajay: दूसरी फ्लाइट तेल अवीव से रवाना, थैंक्स PM

बता दें कि ऑपरेशन अजय के तहत पहली चार्टर उड़ान इजराइल से 212 भारतीयों को लेकर शुक्रवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर चुकी है। अब भारतीय यात्रियों का दूसरा जत्था तेल अवीव से भारत वापस आने के लिए उड़ान भर दिया है। भारतीय नागरिक कल सुबह अपने वतन पहुंच जाएंगे।

इजराइल और हमास के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने 24 घंटे काम करने वाला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष स्थिति की निगरानी करने और जानकारी और सहायता प्रदान करने में मदद करेगा। बता दें कि इजराइल में लगभग 18 हजार भारतीय रहते हैं। इजराइल से 212 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान शुक्रवार तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरे भारतीयों के पहले जत्थे का स्वागत किया।

उन्होंने ट्वीट किया कि 212 नागरिकों को लेकर ऑपरेशन अजय की पहली उड़ान नई दिल्ली पहुंची। वहीं, पहले जत्थे में इजराइल से लौटे यात्रियों में से एक ने भारतीय नागरिकों को घर वापस लाने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। यात्री ने कहा कि यह पहली बार है कि हम वहां इस स्थिति का सामना कर रहे हैं। हमें वापस लाने के लिए हम भारत सरकार, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत आभारी हैं।

यह भी पढ़ें- क्या है गाजा मेट्रो, इजरायल के लिए अंडरग्राउंड नेटवर्क है बड़ा चैलेंज, सुरंगों की भूलभुलैया से कैसे बचेगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+