Pandora Paper Leak: जाने क्या है पैंडोरा पेपर्स लीक, जिसमें सचिन-अनिल अंबानी का भी आया है नाम

117 देशों के 600 से ज्यादा पत्रकारों ने एक करोड़ 20 लाख दस्तावेजों को खंगालने के बाद पैंडोरा पेपर लीक का खुलासा किया है। इस लीक में दुनियाभर के 140 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन ने गोपनीय रहकर हिस्सा लिया।

नई दिल्ली, अक्टूबर 04: आपको याद होगा, आज से करीब 5 साल पहले पनामा पेपर्स लीक ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था और दुनिया के कई नामचीन हस्तियों का नाम पनामा पेपर लीक में आया था। उस वक्त खुलासा हुआ था कि कैसे बड़े बड़े अमीर कारोबारी, हस्तियां टैक्स चोरी करने के लिए अलग अलग तरीके का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब एक बार फिर से ऐसा ही खुलासा पूरी दुनियाभर में हुआ है और इस बार इस लीक का नाम 'पैंडोरा पेपर लीक' है, जिसने पूरी दुनिया में एक बार फिर से तहलका मचा दिया है। इस पेपर्स लीक में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का भी नाम आया है।

क्या है पैंडोरा पेपर लीक?

क्या है पैंडोरा पेपर लीक?

पैंडोरा पेपर्स लीक दुनियार के करीब 12 मिलियन (1.20 करोड़) दस्तावेजों को दिन रात खंगालने के बाद दुनिया भर में चल रही पैसों की लेन-देन और हेराफेरी को लेकर बहुत बड़ा खुलासा करता है। ये एक ऐसा लीक है, जो छिपी हुई संपत्ति, टैक्स से बचने के तरीकों, दुनिया के कुछ अमीर और शक्तिशाली लोगों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा करता है। 117 देशों के 600 से ज्यादा पत्रकारों और 140 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन ने कई महीनों तक लगातार काम किया और 14 अलग अलग स्रोतों से दस्तावेजों को खंगालते हुए तमाम खुलासे किए हैं। ये खुलासा इंटरनैशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट ने किया है, जो विश्व का सबसे बड़ा खुलासा माना जा रहा है। पैंडोरा पेपर्स लीक में दुनिया के कई देशों की बड़ी हस्तियों का नाम है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के भी कई नेता शामिल है। भारत के सचिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का भी इस लीक में नाम आया है।

क्या खुलासा हुआ है?

क्या खुलासा हुआ है?

'पैंडोरा पेपर लीक' जांच को 'बीबीसी' और 'गार्जियन' न्यूज पेपर ने लीड किया था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पैंडोरा पेपर्स लीक में 64 लाख दस्तावेज, लगभग 30 लाख तस्वीर, करीब 10 लाख से ज्यादा इमेल्स और करीब 5 लाख स्प्रेडशीट शामिल हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि, भारत के सबसे अमीर कारोबारी अनिल अंबानी, जिन्होंने ब्रिटेन की एक अदालत में खुद को दिवालिया बताया है, उनके पास विदेश में 18 कंपनियां हैं।

90 देशों के 330 बड़े नेताओं के नाम

90 देशों के 330 बड़े नेताओं के नाम

'पैंडोरा पेपर लीक' की फाइलों से खुलासा होता है कि, कैसे दुनिया के कुछ सबसे शक्तिशाली लोग - जिनमें 90 देशों के 330 से ज्यादा राजनेता शामिल हैं, उन्होंने अपने धन को छिपाने के लिए गुप्त कंपनियों का इस्तेमाल किया। अमेरिकी थिंक-टैंक ग्लोबल फाइनेंशियल इंटिग्रिटी के लक्ष्मी कुमार ने बताया कि, ये लोग अक्सर गुमनाम सेल कंपनियों के उपयोग के माध्यम से "पैसे को फनल और साइफन करने और छिपाने में सक्षम होते हैं"।

'पैंडोरा पेपर लीक' में सचिन का नाम

'पैंडोरा पेपर लीक' में सचिन का नाम

'पैंडोरा पेपर लीक' में भारत के कई बड़ी हस्तियों के नाम हैं, जिनमें पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ रुपये का घोटाला कर विदेश भाग जाने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर भी खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नीरव मोदी की बहन ने उसके भागने से करीब एक महीने पहले ही एक ट्रस्ट बनाकर पैसों की हेराफेरी की थी। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि, पांच साल पहले पनामा पेपर्स लीक के बाद भारत हस्तियों ने संभल कर अपनी संपत्ति को 'रीऑर्गनाइज' करना शुरू कर दिया था। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी पनामा पेपर्स लीक के तीन महीने बाद वर्जिन आइलैंड में मौजूद अपनी संपत्ति को बेचने की कोशिश की थी।

लिस्ट में 300 भारतीयों के नाम

लिस्ट में 300 भारतीयों के नाम

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पैंडोरा पेपर्स लीक में भारत के 300 से ज्यादा बड़ी हस्तियों के नाम हैं, जिनमें से 60 मशहूर शख्सियतों के बारे में सबूतों का पिटारा ही हाथ लग गया है। 'पैंडोरा पेपर लीक' करने वाली संस्था का कहना है की धीरे-धीरे नामों का खुलासा सबूतों के साथ किया जाएगा। बताया गया है कि इन लोगों ने टैक्स से बचने के लिए कई तरह के गैर-कानूनी काम किए, जिनमें समोआ, बेलीज, कुक आइलैंड के अलावा ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड और पनामा में टैक्स हेवन बनाने का काम किया है।

भारत की जीडीपी से ज्यादा टैक्स चोरी

भारत की जीडीपी से ज्यादा टैक्स चोरी

'पैंडोरा पेपर्स लीक' करने वाली संस्था आईसीआईजे के मुताबिक, दुनियाभर के अमीर कारोबारियों, राजनेताओं और हस्तियों ने कितने पैसों की हेराफेरी की है, ये निश्चित तौर पर बताना नामुमकिन है, लेकिन आईसीआईजे का अनुमान है कि, दुनियाभर में करीब 5.6 ट्रिलियन डॉलर से 32 ट्रिलियन डॉलर तक रुपये विदेश में बेनामी कंपनी बनाकर जमा किए गये और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि, टैक्स हेवन के उपयोग से दुनिया भर में सरकारों को हर साल टैक्स के तौर पर करीब 600 अरब डॉलर गंवाया है। एक्सपर्ट ने कहा कि, ये देश और समाज के लिए काफी ज्यादा घातक है। इसका असर सीधे तौर पर देश के लोगों के जीवन पर पड़ता है। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, विकास की योजनाओं पर असर पड़ता है।

दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं के नाम

दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं के नाम

भारत में फिलहाल तौर पर दो नामों के बारे में बताया गया है। एक सचिन और एक अनिल अंबानी। लेकिन इनके अलावा भी विश्व के कई बड़े नेताओं के नाम पैंडोरा पेपर लीक में आ रहे हैं। जिनमें जॉर्डन के राजा, यूक्रेन, केन्या, इक्वाडोर के राष्ट्रपति, चेक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री के नाम शामिल हैं। इनके अलावा ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का भी नाम पैंडोरा पेपर लीक में आया है। इनके अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बेहद करीबी सहयोगी का भी नाम इसमें शामिल है। इसके अलावा रूस, अमेरिका, मैक्सिकों के करीब 130 अरब पतियों के नाम इसमें शामिल है। वहीं, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से लेकर उनके कई मंत्रियों के भी नाम इसमें आए हैं। वहीं, पाकिस्तान के कई विपक्षी नेताओं के भी नाम पैंडोरा पेपर लीक में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+