'मैं भाग गया तो मरीजों को कौन बचाएगा...?' बच्चों को बचाते-बचाते इजराइली हमले में गाजा के डॉक्टर की मौत

गाजा के अल-शिफा अस्पताल में फिलिस्तीनी नेफ्रोलॉजिस्ट हम्माम अलोह की एक इजराइली हवाई हमले में मौत हो गई है। समाचार पोर्टल डेमोक्रेसी नाउ की रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी मिली है। अपनी मृत्यु से पहले अपने अंतिम साक्षात्कार में डॉक्टर अलोह ने दक्षिण की ओर जाने से साफ इंकार कर दिया था।

डेमोक्रेसी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, अलोह ने कुछ दिन पहले इजराइल के निर्देशों का पुरजोर विरोध किया था। दरअसल, इजराइल ने गाजा निवासियों को दक्षिण की ओर जाने को कहा था, जिस पर, अलोह ने कहा कि वह अपने रोगियों के प्रति अपने कर्तव्य का पूरा पालन करेंगे और मरते दम तक अस्पताल में ही रहेंगे।

palestinian doctor Hammam Alloh died

उनके आखिरी इंटरव्यू में जब डॉक्टर अलोह से पूछा गया कि वह अपने परिवार के साथ दक्षिण गाजा क्यों नहीं चले गए, तो अलोह ने बताया, "अगर मैं भी जाऊंगा, तो मेरे मरीजों का इलाज कौन करेगा?

अलोह ने आगे कहा... वे जानवर नहीं हैं, उन्हें उचित स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त करने का अधिकार है।" डॉक्टर अलोह ने कहा कि मैंने इतने सालों तक अपने जीवन के बारे में सोचने के लिए पढ़ाई नहीं की है। मैंने लोगों का इलाज करने के लिए पढ़ाई की है।

डॉक्टर अलोह ने कहा, "मैंने 14 सालों तक मेडिकल स्कूल से ग्रेजुएशन डिग्री तक अपनी पढ़ाई की है। इसलिए मैं अपने जीवन के बारे में सोचूं? अपने मरीजों के बारे में क्यों नहीं? आपको लगता है कि मैं केवल अपने जीवन के बारे में सोचने के लिए स्कूल गया था?"

अलोह के साथी बेन थॉमसन ने कहा कि अलोह अपने पिता, ससुर और बहनोई के साथ इजराइली हवाई हमले में मारे गए थे। थॉमसन ने कहा कि अलोह अपनी पत्नी के घर गया था जब वे हवाई हमले की चपेट में आ गए। अलोह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 4 और 5 साल है।

आपको बता दें कि गाजा के अधिकांश अस्पातलों में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। WHO ने बताया कि 7 अक्टूबर से अब तक 36 हेल्थ फेसिलिटीज, जिसमें 22 हॉस्पिटल शामिल हैं, को जंग में भारी नुकसान पहुंचा है।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार बड़े अस्पताल अल शिफा, अल-नासेर हॉस्पिटल, रनतीसी हॉस्पिटल, अल-कुद्स हॉस्पिटल, अल-अहली हॉस्पिटल में पावर सप्लाई नहीं होने से मरीजों के इलाज में दिक्कत हो रही है।

इजराइली सेना इन हॉस्पिटल के नीचे बने हमास के कमांड सेंटर्स को निशाना बना रही। सेना का दावा है कि हमास ने बच्चों के रनतीसी अस्पताल के नीचे अपने कमांड सेंटर में ही इजराइली बंधकों को कैद कर रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+