गाजा में 10 साल बाद महिला को हुआ था जुड़वां बच्चा, इजराइली हमले में मारे गये दोनों.. परिवार के 12 सदस्य भी मरे
Israel-Hamas War: इजराइल और हमास के बीच चल रहे जंग के बीच कई ऐसी कहानियां सामने आ रही हैं, जो कभी दिल को दहलाती हैं, तो कभी परेशान कर देती हैं।
गाजा पट्टी की रहने वाली महिला रानिया अबू अंजा को 10 साल के बाद मां बनी खी और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक के जरिए तीन राउंड के बाद वो गर्भवती हुई थी। लेकिन, कुछ सेकंड्स के अंदर महिला ने अपने जुड़वां बच्चों को इजराइली हमले में खो दिया।

महिला को एक बेटा और एक बेटी थी, जिनकी उम्र 5 महीने की थी।
जीवित बचे लोगों और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार देर रात एक इजरायली हमले ने दक्षिणी गाजा शहर राफा में महिला के परिवार पर हमला किया था, जिसमें महिला के दोनों बच्चों, उसके पति और परिवार के बाकी 11 अन्य रिश्तेदारों की भी मौत हो गई। वहीं, मलबे के नीचे आए अन्य नौ लापता हो गए हैं।
महिला का पूरा परिवार खत्म
महिला ने मीडिया को बताया, कि वह रात करीब 10 बजे अपने बेटे को दूध पिलाने उठी थी। उसके एक हाथ में उसका एक बेटा और दूसरे हाथ में उसकी बेटी थी और फिर वो अपने दोनों बच्चों के साथ सो गई। उसके पति भी बगल में सो रहे थे और इसके करीब डेढ़ घंटे बाद विस्फोट हुआ।
धमाके से महिला का मकान ढह गया। उसने कहा, "मैं अपने बच्चों और अपने पति के लिए चिल्लाने लगी। वो सभी मर चुके थे।" महिला ने अपने बच्चों के शव को कंबल से ढंकते हुए कहा, कि "ये सब चले गये और मुझे अकेला छोड़ गये।" इतना कहने के बाद महिला ने अपनी आंखें बंद कर लीं, अपना सिर दीवार पर झुका लिया और शांत भाव से अपने बच्चे के शव को थपथपाया, जैसे उसे आखिरी विदाई दे रही हो।
गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायली हवाई हमलों ने नियमित रूप से भीड़भाड़ वाले परिवारों के घरों को निशाना बनाया गया है, यहां तक कि राफा में भी बमबारी की गई है, जिसे इजरायल ने अक्टूबर में एक सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया था। राफा में अब इजराइल विनाशकारी जमीनी हमले कर रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ये हमले अक्सर बिना किसी चेतावनी के होते हैं, आमतौर पर आधी रात में। इजराइल का कहना है, कि वह नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचने की कोशिश करता है और उनकी मौत का दोष हमास आतंकवादी समूह पर लगाता है क्योंकि वह घने आवासीय इलाकों में लड़ाकू विमान, सुरंगें और रॉकेट लॉन्चर तैनात करता है औक इजराइली सैनिकों को निशाना बनाचा है। जिसके बाद इजराइली पलटवार में महिलाएं और बच्चे मारे जाते हैं।
हमले में परिवार के 14 सदस्य मरे
इजराइली सेना ने रविवार को किए गये इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि वह "अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करती है और नागरिक क्षति को कम करने के लिए सावधानी बरतती है।"
जिस अस्पताल में शव ले जाए गए थे, उसके निदेशक डॉ. मारवान अल-हम्स के अनुसार, अबू अंजा के घर में मारे गए 14 लोगों में से छह बच्चे और चार महिलाएं थीं। अपने पति और बच्चों के अलावा, रानिया ने एक बहन, एक भतीजे, एक गर्भवती चचेरी बहन और अन्य रिश्तेदारों को भी खो दिया।
महिला के एक रिश्तेदार फारूक अबू अंजा ने कहा, कि घर में लगभग 35 लोग रह रहे थे, जिनमें से कुछ अन्य क्षेत्रों से भी चले गये थे। उन्होंने कहा, कि वे सभी नागरिक थे, जिनमें अधिकतर बच्चे थे और उनमें कोई आतंकवादी नहीं था।
महिला ने गर्भवती होने के लिए 10 साल तक लगातार कोशिशें की थी और फिर आईवीएफ के दो राउंड भी फेल हो गए थे, लेकिन तीसरे राउंड के बाद, उसे पता चला कि वह पिछले साल की शुरुआत में गर्भवती थी। जुड़वां बच्चों का जन्म इजराइल और हमास के बीच जंग शुरू होने के बाद 13 अक्टूबर को हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications