हैवानियत! सजा देने के लिए 10 साल की लड़की को न्यूड कर दौड़ाया
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 साल की लड़की को एक शख्स ने सजा देने के लिए उसके कपड़े उतरवाकर उसे न्यूड चलने के लिए मजबूर किया। यह पेशावर के हस्तीनगर में इमामबारघ क्षेत्र की घटना है, जहां कुछ बच्चे खेलते वक्त आपस में झगड़ने लग गए और उस मामले को शांत करने के लिए एक शख्स ने नाबालिग लड़की के कपड़े उतारे और फिरे उसे पूरे क्षेत्र में घुमाया। इस हैवानियत भरी हरकत करने वाले शख्स का नाम मजहर हुसैन बताया जा रहा है।

पाकिस्तान के द ट्रिब्यून न्यूजपेपर के मुताबिक, जब लड़की नग्न अवस्था में मजबूरन चलती हुई अपने अंगों को ढकने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, उसके बाद भी उस शख्स को छोटी सी लड़की पर बिल्कुल दया नहीं और वह उसे चलने के लिए लगातार दबाव डाल रहा था।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव है और शख्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। आरोपी हसन फिलहाल फरार है और पीड़िता के परिवार वालों को पुलिस रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकियां मिल रही है।
बताया जा रहा है कि डिस्ट्रिक्ट कांउसलर मोहम्मद आसिम खान इस मामले को गंभीरता से ले रहे है और सोशल मीडिया पर भी नजर रख रहे हैं। वहीं, कांउसलर खान ने एसएचओ ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए आदेश दिया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications