'अंग्रेज भी भारत नौकरी के लिए आएंगे', पीएम मोदी का मुरीद हुआ पाक नागरिक, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक पाकिस्तानी व्यक्ति भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में खुलकर बात कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो यूएई का है, जहां पाकिस्तानी नागरिक बतौर ड्राइवर काम करता है। वीडियो में वह कहता है कि मोदी जी के लिए आप सब लोग प्रार्थना किया करो, दुआ दिया करो। हमारा हाल देख लो पाकिस्तान में क्या हो रहा है, आलू-प्याज 4-5 रुपए किलो है, जबकि भारत में आपके मजे लगे हुए हैं।
पूरी धरती पर इस समय अगर सबसे सस्ता कोई देश है तो वह भारत है, उसके लिए मोदी जी को अब दुआ किया करो। उन्हें किसी चीज की हसरत नहीं है, उनकी एक बूढ़ी मां थी, वो भी मर गई, वो आपको ही अपना परिवार समझते हैं। हाल ही में जी-20 में उन्होंने पूरे अरब को अपने साथ जोड़ लिया।

पाकिस्तानी नागरिक कहता है कि लोग मुझे कहते हैं कि मैं मोदी जी का पुजारी हूं, लेकिन ऐसा नहीं है, मोदी जी 100 साल आगे की सोचते हैं। जैसे अंग्रेज लोग 100-200 साल की आगे की सोचते हैं, मोदी जी वैसी ही सोच रखते हैं।
मैं आपसे कहूंगा कि आप दुआ करो कि वो 10-15 साल और रह जाएं। मानकर चलो कि अंग्रेज भी आपके यहां आकर काम करेंगे। मेरा यूएई में 13-14 साल का अनुभव है, पाकिस्तान में कभी भी इतनी आत्महत्याएं नहीं हुईं, महिलाएं आटे के लिए जान दे रही हैं। खाने का तेल, आलू-प्याज का दाम आसमान पर है।
यूएई में तमाम बड़े मॉल, दुकानों के मालिक भारतीय हैं, लूलू मॉल का मालिक भी भारतीय है। गोल्ड के काम में 85 फीसदी भारतीय हैं। अंबानी जी से लेकर शाहरुख खान तक का घर यहां है। यहां हिंदू-मुस्लिम के बीच भेदभाव है। यहां स्वामी नारायण जी का मंदिर है, उसे मोदी जी की वजह से यहां बनाया गया।
आने वाले समय में मेरे हिसाब से भारत काफी आगे बढ़ जाएगा। योगी जी की ही बात देख लो, पहले वहां लोग शाम को नहीं निकल सकते थे, लेकिन अब हालात वहां बदल गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications