Dawood Ibrahim: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने फैलाई थी दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर, समझें मकसद
Dawood Ibrahim: दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर के बीच News18 ने भारतीय खुफिया एजेंसियों के हवाले से दावा किया है, कि भगोड़े आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में जहर दिए जाने की खबरें फर्जी है और पाकिस्तानी अधिकारियों की तरफ से फैलाई गई है।
एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है, कि कराची के पॉश क्लिफ्टन इलाके में सूत्रों ने कोई असामान्य गतिविधि नहीं देखी है। अधिकारी ने कहा है, कि "वह (दाऊद) फिट है और उसे सामान्य गतिविधियां करते हुए देखा गया है। यह फर्जी खबर संभवतः पाकिस्तानी एजेंसियों ने बाहरी दुनिया को दिखाने के लिए फैलाई थी, कि दाऊद इब्राहिम मर चुका है।"

भारत के खुफिया अधिकारियों ने सबसे पहले उन अफवाहों को खारिज किया था, कि 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले के आरोपी दाऊद इब्राहिम को कराची में जहर दिया गया है। इसके अलावा, दाऊद के करीबी छोटा शकील ने भी कहा है, कि ये गैंगस्टर बिल्कुल "जीवित और स्वस्थ" है।
छोटा शकील ने दावा किया है, कि "दाऊद जीवित और स्वस्थ है। इस फर्जी खबर को देखकर मैं भी हैरान रह गया। मैं कल उनसे कई बार मिला।"
आपको बता दें, कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर रिपोर्टों में कहा गया है, कि दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनवर उल हक काकर के खाते के स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए, जिसमें उल्लेख किया गया था कि दाऊद की मृत्यु हो गई थी। लेकिन मैसेज और अकाउंट फर्जी निकला।
एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के देर रात के वीडियो के बाद ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई कि दाऊद इब्राहिम को किसी अनजान शख्स ने जहर दिया है और वह अस्पताल में भर्ती है। यूट्यूबर ने इन अफवाहों को पाकिस्तान में अचानक इंटरनेट बंद होने से भी जोड़ा था। इंटेल सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि दाऊद इब्राहिम जिंदा है या सच में उसकी मौत हो गई है।
जनवरी 2023 में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बताया था कि अंडरवर्ल्ड डॉन दूसरी बार शादी करने के बाद कराची में रहता है। इसके बाद से दाऊद इब्राहिम अपनी संपत्तियों और बिजनेस को लेकर सुर्खियों में है।
दाऊद इब्राहिम का कारोबार अभी भी सबसे ज्यादा भारत में है। भारत के अलावा उसका कारोबार पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, ब्रिटेन, जर्मनी, तुर्की, फ्रांस, स्पेन, मोरक्को, साइप्रस, यूएई और दक्षिण अफ्रीका तक फैला है।












Click it and Unblock the Notifications