Sevak The Confession: पाकिस्तानी वेब सीरीज को लेकर मचा बवाल, मुसलमानों में हिन्दुओं के खिलाफ भरा जा रहा जहर
सेवक वेब सीरिज का ट्रेलर हाल में ही रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को देखने पर पता चलता है कि भारत और हिन्दुओं को लेकर वहां के कलाकारों में कितना जहर भरा हुआ है।

Image: Twitter
पाकिस्तान हिन्दुओं के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाने से बाज नहीं आ रहा है। अब जबकि पूरी दुनिया जान चुकी है कि मुंबई में 26/11 हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था, लेकिन वहां के लेखक से लेकर निर्देशक तक यह मानने को तैयार नहीं हैं। वहां की फिल्मों में वेबसीरिज में यह बताया जा रहा है कि 2011 में मुंबई हमला किसी हिन्दूवादी संगठन का काम था। हिंदुओं के लेकर वहां के कट्टरपंथियों के मन में कितनी नफरत है इसका अंदाजा एक वेब सीरिज के ट्रेलर मात्र को देखकर लगाया जा सकता है।

हाल में ही हुआ रिलीज
इस प्रोपेगेंडा से भरे वेब सीरीज का नाम 'सेवक- द कन्फेशन' है। सेवक का ट्रेलर हाल में ही रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को देखने पर पता चलता है कि भारत और हिन्दुओं को लेकर वहां के कलाकारों में कितना जहर भरा हुआ है। इस वेब सीरीज में गौरी लंकेश, दीप सिद्धू, हेमंत करकरे और जुनैद खान के जीवन के एक हिस्से को काल्पनिक तरीके से फिल्माया गया है। इस पूरी सीरीज में आपको हिंदू संतों और बीजेपी नेताओं के खिलाफ नफरत ही दिखाई देती है।

यूट्यूब पर भी डाले 2 एपिसोड
निर्देशक अंजुम शहजाद और लेखक सज्जाद गुल ने मिलकर यह विषाक्त कूड़ा तैयार किया है। यूं तो यह वेबसीरिज पाकिस्तानी ओटीटी प्लेटफॉर्म vidly.tv के लिए बनाई गई है। आठ एपिसोड की इस सीरीज का नाम है- सेवक: द कन्फेशन। लेकिन हाल में ही इसके 2 एपिसोड यूट्यूब पर भी डाल दिए गए हैं। इस वेब सीरीज में भारत में 1984 के दंगों से लेकर गुजरात दंगों और अयोध्या विवाद तक को शामिल किया गया है। इन ऐतिहासिक घटनाओं के जरिए जरिये भारत और हिंदुओं के प्रति नफरत का नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की गई है।

हिन्दू संस्कृति का नकारात्मक चित्रण
इस सीरिज में दिखाया गया है कि भारत में शिशुओं की बलि दी जाती है। त्रिपुंड लगाए साधुओं की गलत छवि प्रस्तुत की गई है। इस सीरिज में हर बुरे आदमी को माथे पर चंदन लगाया हुआ दिखाया गया है। छूत-अछूत जैसी चीजें भी इस फिल्म में दिखाई गई हैं। सेवक वेब सीरीज में हिंदू-मुस्लिम और हिन्दू-सिख नफरत को बढ़ावा दिया गया है। पाकिस्तान ने इसे सीधे यूट्यूब पर रिलीज कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदू आतंकवाद का एक नैरेटिव गढ़ने की नापाक कोशिश की है।
विरोध में उठ रही आवाजें
हिंदुओं और भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाली इस वेब सीरीज का भारत में विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसके खिलाफ मुखर हो रहे हैं और इस वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। वहीं हकीकत से अंजान पाकिस्तानी दर्शक इसकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications