पाकिस्तानी सेना ने 33 आतंकी मारे, 2 कमांडो की भी मौत, बंधकों को छुड़ाया गया

तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के 33 आतंकियों को पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया है। इससे पहले इन आतंकियों ने बंधक बनाए गए लोगों को छोड़ने से इनकार कर दिया था।

pakistan special force

Image: File

पाकिस्तान के बन्नु जिले में काउंटर टेररिज्म सेंटर (CTD) पर कब्जा करने वाले तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के 33 आतंकियों को पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया है। इससे पहले इन आतंकियों ने बंधक बनाए गए लोगों को छोड़ने से इनकार कर दिया था। सरकार और आतंकियों के बीच वार्ता के फेल होने के बाद विशेष बलों ने इन आतंकियों को ठिकाने लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने संसद को जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑपरेशन में 2 कमांडो भी मारे गए हैं।

चार फौजियों को बनाया बंधक

चार फौजियों को बनाया बंधक

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बताया कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सभी आतंकवादी सेना के ऑपरेशन में मारे गए, जिन्होंने बन्नू में एक आतंकवाद-रोधी केंद्र में कुछ लोगों को बंधक बना लिया था। इन्होंने करीब 3 दिनों से एक मेजर समेत चार फौजियों को बंधक बनाकर रखा था और एक फौजी की हत्या कर दी थी। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने संकट को खत्म करने के लिए 16 मौलवियों की एक टीम अफगानिस्तान बातचीत के लिए भेजी थी। लेकिन ये कोशिश नाकाम रह गई।

मंगलवार को ऑपरेशन शुरू

सभी प्रयास विफल होने के बाद सेना के SSG के कमांडो ने CTD परिसर पर धावा बोल दिया। ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में बोलते हुए कहा कि एसएसजी कमांडो ने मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे ऑपरेशन शुरू किया और सभी आतंकवादी मारे गए। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान दो कमांडो मारे गए जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। आसिफ ने यह भी कहा कि सभी बंधकों को रिहा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोपहर ढाई बजे तक पूरे सीटीडी परिसर को खाली करा लिया गया।

आतंकियों ने पूरे सेंटर पर किया कब्जा

आतंकियों ने पूरे सेंटर पर किया कब्जा

दरअसल काउंटर टेररिज्म सेंटर पर TTP के कब्जे की शुरुआत एक आतंकी से पूछताछ के दौरान हुई। दरअसल, सेंटर में एक अधिकारी TTP के आतंकी से पूछताछ कर रहा था। उसी समय आतंकी ने अधिकारी के हाथ से AK 47 छीन ली और अपने साथी आतंकियों को रिहा करवा लिया। देखते ही देखते सभी आतंकियों ने पूरे सेंटर पर कब्जा कर लिया, अफसरों को बंदी बना लिया। रिपोर्ट के मुताबिक बन्नू क्षेत्र में मंगलवार को स्थिति तनावपूर्ण रही। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कहा था। सुरक्षा अलर्ट पहले ही जारी कर दिया गया था और मंगलवार को बन्नू जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहे। अधिकारियों ने कहा कि छावनी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल सेवाएं भी निलंबित कर दी गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+