न्यूयॉर्क में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
कनाडा में रहने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को आतंकी संगठन ISIS की मदद करने और संसाधन मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से इस बात की जानकारी एक बयान जारी करके दी गई है। 20 वर्षीय आरोपी का नाम मोहम्मद शाहजेब खान है जिसपर आरोप है कि वह 7 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में हमले की योजना बना रहा था, वह आईएस के नाम पर कई लोगों की हत्या की योजना बना रहा था।
न्याय विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शाहजेब ने 7 अक्तूबर को अधिक से अधिक यहूदियों को मारने की योजना बनाई थी। एफबीआई डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे ने खान की योजना को विफल करने के लिए एफबीआई टीम और उनके सहयोगियों की प्रशंसा की।

रे ने कहा, "आरोपी कथित तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका में यहूदी लोगों को मारने के लिए योजना बना रहा था। इजरायल पर हमास के भयानक हमले के लगभग एक साल बाद उसकी इस हमले की योजना था। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ना एफबीआई की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
शाहजेब खान ने कथित तौर पर ब्रुकलिन में एक यहूदी केंद्र पर सामूहिक गोलीबारी करने के लिए कनाडा से न्यूयॉर्क शहर की यात्रा करने की योजना बनाई थी।
उसने नवंबर 2023 के आसपास सोशल मीडिया पर ISIS के समर्थन में सामग्री पोस्ट की थी और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के ज़रिए दूसरों से संवाद करना शुरू किया था। इस दौरान उसने ISIS के प्रचार वीडियो और साहित्य साझा किए।
शाहजेब ने अंडरकवर कानून प्रवर्तन अधिकारियों को एआर-स्टाइल असॉल्ट राइफलें, गोला-बारूद और हमलों के लिए अन्य सामग्री हासिल करने का निर्देश दिया था। उसने यह भी बताया कि वह कनाडा से अमेरिका में सीमा पार कैसे करेगा।
7 अक्टूबर को इसलिए चुना क्योंकि यह इजरायल पर हमास के हमले की सालगिरह है। 11 अक्टूबर को योम किप्पुर है, जो यहूदियों का एक प्रमुख त्योहार है। पिछले साल 7 अक्टूबर को, गाजा से बड़े पैमाने पर रॉकेट हमले हुए थे। हमास आतंकवादियों द्वारा इजरायल में घुसपैठ के बाद इजरायल रक्षा बलों ने युद्ध के लिए तैयार रहने की घोषणा की थी, उसके बाद से यह संघर्ष जारी है।












Click it and Unblock the Notifications