'सेल्‍समैन जैसे दिख रहे असीम मुनीर', PAK सेना प्रमुख की ट्रंप के सामने की गई इस हरकत पर भड़के पाक सांसद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर पिछले कुछ दिनों में लगातार अमेरिका यात्राएं कर रहे हैं। इतना ही नहीं पाकिस्‍तान की दो ये प्रमुख हस्तियां अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के सामने बिछी पड़ रही है। ट्रंप को रिझाने के लिए तरह-तरह के पैतरे अपना नहीं रही हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर आसिम मुनीर और पाक पीएम शहबाज शरीफ की एक फोटो वायरल हो रही है।उसमें असीम मुनीर ने ऐसी हरकत करते नजर आ रहे हैं, जिसने पाकिस्तानी नेताओं के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। हाल ही में, सांसद ऐमल वली खान ने इन यात्राओं पर सवाल उठाते हुए दोनों नेताओं पर निशाना साधा है।

Pakistan America

खान ने पाकिस्तानी संसद में मुनीर के अमेरिकी दौरे पर खास तौर पर आपत्ति जताई। उन्होंने पूछा कि सैन्य प्रमुख ने किस अधिकार से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दुर्लभ खनिज भेंट किए।

दरअसल, शरीफ और मुनीर ने हाल ही में व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की थी, जहाँ उन्होंने उन्हें दुर्लभ खनिज उपहार स्वरूप दिए। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

वायरल तस्वीरों में आसिम मुनीर, ट्रंप को एक खुले लकड़ी के बक्से में रखे दुर्लभ खनिज दिखाते हुए नजर आए, जबकि शहबाज शरीफ उनके बीच खड़े थे। इस दृश्य ने पाकिस्तानी राजनीतिक गलियारों में बहस छेड़ दी है।

ऐमल वली खान ने संसद में कहा, "आसिम मुनीर उस समय किसी सेल्समैन की तरह दिखाई दे रहे थे, जो किसी भी तरह से कुछ चीज बेचना चाहते हैं। वहीं, शहबाज शरीफ बीच में मैनेजर की तरह यह पूरा ड्रामा देख रहे थे।"

उन्होंने आगे कहा कि सैन्य प्रमुख का विदेशी दौरे करना और कूटनीतिक बैठकों में शामिल होना देश के संविधान का उपहास है। खान के अनुसार, "यह हमारे देश और उसके संविधान पर मजाक है। कोई लोकतंत्र नहीं है। पाकिस्तान में तानाशाही है और यह संसद की अवमानना है।"

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर में आसिम मुनीर एक खुले लकड़ी के बक्से की ओर इशारा करते दिखाई दिए, जिसमें दुर्लभ खनिज रखे हुए थे। यह घटना पाकिस्तान में सैन्य और नागरिक नेतृत्व के बीच संबंधों और विदेश नीति में सेना की भूमिका को लेकर नई बहस को जन्म दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+