आठ साल की भारतीय बच्ची के साथ पाकिस्तानी ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

बच्ची ने बताया कि जब वो खेल रही होती थी तो युवक उसे सीढ़ियों पर बैठाकर गलत तरीके से उसके शरीर को छूता और किस करता था।

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात में एक आठ साल की भारतीय बच्ची के साथ पाकिस्तान के युवक द्वारा यौन शोषण करने और उसे डराने धमकाने का मामला सामने आया है।

girl

दुबई में एक कोर्ट ने 21 साल के पाकिस्तान के युवक को आठ साल की भारतीय बच्ची को गलत तरीके से छूने, किस करने और और किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी देने के लिए छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है।

दुबई के कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टैंस ने इस मामले को सुनने के 21 साल के युवक दोषी माना और उसे छह माह की सजा के साथ उसके देश भेजने का आदेश भी दिया।

'वो मेरी गर्दन के पीछे चूमता था'

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान का दोषी युवक एक साइट पर बतौर सुपरवाइजर काम करता था। जिस मामला में सजा दी गई वो घटना 29 अगस्त की है।

पीड़ित बच्ची ने कोर्ट को बताया कि अल राफा अपार्टमेंट में जब अपने घर में वो छोटे भाई के साथ छुपम-छुपाई खेलती तो युवक उसके साथ गलत हरकत करता।

बच्ची ने बताया कि मेरे भाई के छुप जाने पर वो मुझे सीढियों बैठाता और मेरे पास बैठता। बच्ची के अनुसार उसने जब उसने उसकी गर्दन पर किस किया तो उसने उसे थप्पड़ मार दिया। इस पर युवक ने किसी से कहने पर उसे मार डालने की धमकी दी।

बच्ची के पिता ने बताया कि उसे बुरी तरह से डरा हुआ देखकर उसने जब बच्ची से पूछा तो उनकी बेटी ने सारा माजरा उनको बताया। कोर्ट ने मामले को जानने के बाद दोषी को सजा सुनाई, साथ ही उसके कृत्य के लिए उसकी भृत्सना भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+