पाकिस्तानी पति का आरोप, भारतीय उच्चायोग ने पत्नी को बना रखा है बंधक

ताहिर और उज्मा की मुलाकात मलेशिया में हुई थी। भारत लौटने के बाद उज्मा वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान कई थी, जहां पर 3 मई को उसने ताहिर से निकाह किया था।

नई दिल्ली। भारत की एक महिला उज्मा के पाकिस्तानी पति ताहिर ने भारतीय उच्चायोग पर उसकी पत्नी को जबरदस्ती रोकने का आरोप लगाया है। ताहिर ने इसे लेकर पुलिस में एक एफआईआर भी दर्ज कराई है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

पाकिस्तानी पति का आरोप, भारतीय उच्चायोग ने पत्नी को बना रखा है बंधक

ये है सच्चाई
भारत की इस महिला ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में शरण ली हुई है। बताया जा रहा है कि भारतीय उच्चायोग भारत में उस्मा के परिवार और विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क में है और महिला की काउंसलिंग की जा रही है। ताहिर के आरोपों के इतर भारतीय उच्चायोग का कहना है कि महिला ने मदद मांगी और इसके बाद ही उसे शरण दी गई है।

कुछ दिन पहले हुआ था निकाह
ताहिर और उज्मा की मुलाकात मलेशिया में हुई थी। भारत लौटने के बाद उज्मा वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान कई थी, जहां पर 3 मई को उसने ताहिर से निकाह किया था। ताहिर का आरोप है कि इसके बाद जब वह दोनों भारतीय वीजा लगवाने के लिए उच्चायोग गए तो वहां पर उज्मा को अंदर ही रोक लिया और साथ ही उसके तीन फोन भी जब्त कर लिए।

पहले से शादीशुदा है ताहिर
बताया जा रहा है कि महिला का भारतीय पासपोर्ट पर पाकिस्तान के बुनेर का 30 दिन का वीजा है, जो स्वात के पास स्थित एक शहर है। आपको बता दें कि यहां का वीजा किसी भारतीय को आसानी से नहीं मिलता है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के अनुसार ताहिर पहले से ही शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। उज्मा ने यही शिकायत करते हुए खुद को वापस भारत भेजने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+