'ट्रेन हाईजैक के पीछे भारत का हाथ', पाकिस्तान सरकार का आरोप, तालिबान पर को लेकर भी कही ये बात

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक को लेकर भारत पर बड़ा आरोप लगाया है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने गुरुवार 13 मार्च को कहा है कि जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हुए आतंकवादी हमले के पीछे भारत का हाथ है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने 11 मार्च दोपहर को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस के यात्रियों को बंधक बना लिया था। इस ट्रेन में 440 यात्री सवार थे। ट्रेन हाईजैक कर उन्होंने 21 यात्रियों और चार अर्धसैनिक सैनिकों की हत्या कर दी थी।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह भी दावा किया कि खुफिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि अपहरण के पीछे बलूच आतंकवादी अफगानिस्तान में अपने सहयोगियों के संपर्क में थे। शफकत अली खान ने एक बयान में कहा, "हमने बार-बार अफगानिस्तान अंतरिम सरकार (तालिबान) से बीएलए जैसे संगठनों को अपनी सीमाओं के भीतर काम करने से रोकने के लिए कहा है।"

Pakistan Train Hijack

जाफर एक्सप्रेस को छुड़ाने के बाद पाकिस्तान का दावा

भारत पर आरोप और अफगानिस्तान को निशाना पाकिस्तान की सरकार ने ट्रेन में बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने के बाद किया है। उन्होंने आगे कहा कि जाफर एक्सप्रेस हमले के बाद बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने कहा था कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर मौजूद सभी 33 आतंकवादियों को मार गिराया। साथ ही उन्होंने कहा कि मंगलवार (11 मार्च) को ट्रेन पर हमला करने वाले आतंकवादियों ने 21 यात्रियों को भी मार गिराया है।

यह घटना मंगलवार को हुई जब क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया। मंगलवार दोपहर को गुडलार और पीरू कुनरी के पहाड़ी इलाकों में सुरंग के पास हथियारबंद लोगों ने ट्रेन को रोक लिया और उसके कुछ ही देर बाद ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया।

बोलन क्वेटा और सिबी के बीच 100 किलोमीटर से ज्यादा लंबा पहाड़ी इलाका है। इस इलाके में 17 सुरंगें हैं, जिनसे होकर रेलवे ट्रैक गुजरता है। दुर्गम इलाके की वजह से इस इलाके में ट्रेनों की रफ्तार अक्सर धीमी रहती है। पाकिस्तानी सरकार के मुताबिक, अपहरण की घटना में 70 से 80 आतंकवादी शामिल थे। जाफर ट्रेन में हमले के वक्त 440 लोग सवार थे। जिसमें 100 से अधिक पाकिस्तानी सेना के जवान थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+