Video: अपने ही जवान ने खोली पाकिस्तान की पोल! बताया ट्रेन हाईजैक में कितने सैनिकों की हुई मौत
Pakistan Train Hijack: जाफर एक्सप्रे ट्रेन हाईजैक को लेकर पाकिस्तानी सेना का दावा है कि सभी बंधकों को रिहा कर लिया गया है और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के सभी 33 आतंकियों को मार गिराया गया है। पाकिस्तानी सेना का दावा है कि बलूच लिबरेशन आर्मी ने 21 लोगों को ही हत्या की है और बाकी अन्य को छुड़ा लिया गया है या रिहा किया गया है।
ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घायल शख्स, जो खुद को पाकिस्तानी सेना का जवान बता रहा है...दावा कर रहा है कि कम से कम 50 से 60 लोगों की हत्या की गई है। वहीं बीएलए ने डंके की चोट पर दावा किया है कि अभी भी 150 से ज्यादा लोग उनके चंगुल में है। वहीं कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बोलान की पहाड़ियों पर 100 से ज्यादा शव पड़े हैं। पाकिस्तान सेना पर फैक्ट छिपाने का आरोप लग रहा है।

'उन्होंने कम से कम 50-60 पाकिस्तानी सैनिकों को मार डाला'
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है, एक घायल शख्स, जो खुद को पंजाबी (पाकिस्तानी) सैनिक बता रहा है, वो भी वहां बंधक थे। वीडियो में दावा कर रहे हैं, ''बलूच विद्रोहियों ने ट्रेन हाईजैक कर कम से कम 50-60 पाकिस्तानी सैनिकों को मार डाला है। मैंने अपनी आंखों से शवों को देखा है।''
वह आगे कहते हैं, ''बलूच लिबरेशन आर्मी वाले सबका आईडी-कार्ड चेक करके गोली मार रहे थे। मुझे भी गोली लगी है। मेरे हाथों में गोली लगी। हमें बिठाकर वो बार-बार बोल रहे थे कि हमारा इलाका छोड़ दो, पंजाबी इधर ना आए। वो हमें बिल्कुल भी इधर दिखने नहीं चाहिए। वो दूसरे कौम वाले आ सकते हैं लेकिन पंजाबी दिखने नहीं चाहिए। वो अलग मुल्क की मांग कर रहे थे।''
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर कईयों ने लिखा है कि पाकिस्तानी सेना पेशेवर झूठ बोलती है। वे शहीद सैनिकों को बुनियादी सम्मान भी नहीं देते। उन्हें पहचानते भी नहीं।
पाकिस्तानी सेना का दावा- रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा
पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के सभी 33 आतंकियों को मार गिराया गया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने मंगलवार 11 मार्च दोपहर को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस के यात्रियों को बंधक बना लिया था। इस ट्रेन में 440 यात्री सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications