ट्रंप की फटकार से तिलमिलाया पाकिस्तान, अमेरिकी राजदूत को समन कर जताई नाराजगी
Recommended Video

लाहौर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तीखे ट्वीट के जवाब में पाकिस्तान की ओर से तीखा जवाब आया है, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने तल्ख शब्दों में कहा है कि हमने आतंकवाद के खिलाफ हमेशा अमेरिका की मदद की लेकिन अमेरिका ने हमें हमेशा तिरस्कार और जिल्लत दी है। हमने अमेरिका को जमीन और हवाई रास्ते से संचार की सुविधा दी और खूफिया मदद की लेकिन बदले में अमेरिका ने हमें गालियों और अविश्वास के सिवा कुछ नहीं दिया है, हमें हमेशा गलत ढंग से पेश किया, उन्होंने अमेरिका के राजदूत को समन कर अपनी नाराजगी प्रकट की है।

आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर पाकिस्तान ने अमेरिका को अब तक सिर्फ मूर्ख ही बनाया है, इस बारे में राष्ट्रपति ने ट्वीट भी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि पिछले 15 सालों में अमेरिका ने 33 बिलियन डॉलर पाकिस्तान को देकर बेवकूफी की है, उसने कभी भी हमारी सही से मदद नहीं की, उल्टा वो हमें सिर्फ झूठ और धोखा देता है, जिन आतंकियों का हम अफगानिस्तान में पीछा करते हैं उन्हें वो अपनी जमीन पर पनाह देता है, वो नफरत और आतंक की फसल उगा रहा है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ
ट्रंप के इस ट्ववीट के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी से मुलाकात की थी, इस लंबी बैठक के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का ये तीखा बयान सामने आया है। इस बारे में ख्वाजा आसिफ ने भी Twitter पर लिखा था कि हम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ट्ववीट पर इंशाअल्लाह जल्द जवाब देंगे...हम विश्व को सच्चाई बताएंगे, हमने ट्रंप प्रशासन को बता दिया है कि हम उसके लिए अब कुछ नहीं करेंगे क्योंकि इसका कोई महत्व नहीं है।
25 करोड़ 50 लाख डॉलर की सहायता
आपको बता दें ये बयानबाजी संकेत दे रहे हैं कि अमेरिका अब पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन ले सकता है, अगर ऐसा हुआ तो इस तनाव का असर काफी गहरा होगा।












Click it and Unblock the Notifications