भारत के खिलाफ आतंक को समर्थन देता है पाक: यूएस अधिकारी

अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंक को समर्थन दे रहा है। उनके मुताबिक नवाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी पाकिस्तान ने भारत में आतंकी अभियानों को मदद देना जारी रखा है। रिटार्यड जनरल जैक कीन ने बताया कि पाकिस्तान आंतकी संगठनों के साथ-साथ भारत में आंतकी अभियानों में भी मदद कर रहा है। शीर्ष अमेरिकी विचारक संस्थान, 'स्टडी ऑफ वार' के वर्तमान बोर्ड अध्यक्ष कीन के मुताबिक पाकिस्तान की वर्तमान सरकार से ज्यादा उम्मीद रखना गलत है।
उन्होंने कहा कि पाक सरकार पर सेना का प्रभुत्व है। पाक सेना खुद को देश से भी ऊपर रखती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादियों के सुरक्षित स्थान बने हुए है, इसलिए अमरीकी सेना को पाक के भीतर घुसकर हक्कानी नेटवर्क पर हमला करने की छूट मिलनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications