अब पाकिस्तान में लगेंगे ‘भगोड़े’ मुशर्रफ के पोस्टर
इस्लामाबाद। कभी पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख रहे परवेज मुशर्रफ अब भगोड़े मुशर्रफ साबित हो चुके हैं। कोर्ट ने अब आदेश दिया है कि पाक में उनके पोस्टर लगाए जाएं। पाकिस्तान के एक स्पेशल कार्ट ने घोर राष्ट्रद्रोह के मामले में पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ को 'भगौड़ा' घोषित कर दिया है।

मुशर्रफ बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद हाजिर नहीं हो रहे थे। न्यायमूर्ति मजहर आलम खान मिनाखेल की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि वे मुशर्रफ को 30 दिन के अंदर पेश करें।
यह भी आदेश दिया गया है कि मुशर्रफ को भगोड़ा घोषित करते हुए अखबारों में विज्ञापन छपवाएं जाएं और इस तरह के पोस्टर कोर्ट के बाहर और मुशर्रफ के आवास के बाहर भी लगाए जाएं।
मुशर्रफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके विदेश दौरे पर लगा प्रतिबंध हटाने के बाद इलाज के नाम पर दुबई चले गए थे। कोर्ट ने सरकार से सवाल भी किया बिना उसकी सहमति के मुशर्रफ को विदेश जाने की इजाजत क्यों दी गई।












Click it and Unblock the Notifications