सभी मुस्लिम देशों को UN में बताना होगा कि पैगंबर मोहम्मद से गुस्ताखी करोगे तो हमें ठेस पहुंचेगी- खान

इस्लामाबाद। नीदरलैंड के सांसद ग्रीट विल्डर्स इसी साल इस्लाम विरोधी कार्टून प्रतियोगिता का आयोजन करने की योजना बना रहे हैं। जिसमें पैगंबर मोहम्मद के कार्टून भी बनाए जाएंगे। दुनियाभर में विल्डर्स की इस योजना की आलोचना हो रही है, लेकिन पाकिस्तान में नीदरलैंड के खिलाफ एक ही अलग प्रकार की गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में कट्टर इस्लामिक संगठन और ईशनिंदा के खिलाफ मौत की सजा की मांग करने वाली तेहरीक लब्बैक पार्टी (TLP) ने हजारों की संख्या में लोगों को सड़कों पर लाकर नए प्रधानमंत्री इमरान खान के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। टीएलपी का कहना है नीदरलैंड की निंदा करने से काम नहीं चलेगा, उनके खिलाफ 'जिहाद' ही एक मात्र हल है।

पैगंबर मोहम्मद से गुस्ताखी करोगे तो हमें ठेस पहुंचेगी- इमरान

पाकिस्तान में पिछले दो दिनों से नीदरलैंड सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बाद खुद इमरान खान ने एक वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि यह मद्दा ना सिर्फ कुछ लोगों का है, बल्कि उन करोड़ों मुस्लिमों का है, जिनकी भावनाएं आहत हुई। इमरान खान ने कहा कि जो भी पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ गुस्ताखी करता है, तो इससे पूरे दुनिया के मुसलमानों को ठेस पहुंची है।

यह भी पढ़ें: आतंक मुक्‍त बनेगा दक्षिण एशियाई क्षेत्र, इमरान खान की सरकार से भारत को उम्‍मीद

इमरान खान ने कहा, 'सारी मुसलमान दुनिया ओआईसी (Organisation of Islamic Cooperation) के प्लेटफॉर्म से मिलकर संयुक्त राष्ट्र (UN) में बताए कि हमें कितनी तकलीफ पहुंचती है, जब बार-बार पैगंबर मोहम्मद के शान में गुस्ताखी की जाती है।' इमरान खान ने कहा कि यह किसी एक देश का मसला नहीं है, जिससे की निपटा जा सके। इमरान खान ने कि विदेश मंत्री दुनिया के मुस्लिम देशों से मिलकर इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र में मीटिंग करेंगे। इमरान खान ने आरोप लगाया कि मुसलमानों को ठेस पहुंचाने के लिए लोग जानबूझकर इस प्रकार की हरकत करते हैं।

हालांकि, डच के प्रधानमंत्री ने अपने देश के नेता ग्रीट विल्डर्स की इस योजना को 'अपमानजनक' बताया है, लेकिन साथ ही उन्होंने फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेसन के अधिकार की भी बात कही है। पाकिस्तान में तेहरीक लब्बैक पार्टी के चीफ और कट्टर इस्लामिक मौलवी खादिम रिजवी ने नीदरलैंड के खिलाफ जिहाद की बात कही है। बता दें कि यह वही मौलवी है, जिसने पिछले साल नवाज के मंत्री पर ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन करवाए थे।

यह भी पढ़ें: इमरान खान के 'नए पाकिस्तान' के 10 दिनों में 10 विवाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+