आतंक मुक्त बनेगा दक्षिण एशियाई क्षेत्र, इमरान खान की सरकार से भारत को उम्मीद
न्यूयार्क। भारत ने पाकिस्तान की नई-नवेली सरकार से उम्मीद जताई है कि वो अब शांति बहाल करने की दिशा में काम करेगी। भारत ने कहा कि हम आशा करते हैं कि प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार दक्षिण एशियाई क्षेत्र को आतंक मुक्त बनाएगी।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि हम पाकिस्तान की नई सरकार से उम्मीद करते हैं कि वाद-विवाद में फंसने के बजाए वे रचनात्मक तरीके से दक्षिण एशिया को सुरक्षित और स्थायी बनाने के दिशा में काम करेंगे और साउथ एशिया को आतंक मुक्त बनाएंगे।
पाकिस्तान ना अलापे कश्मीर राग
कश्मीर का नाम लिए बगैर अकबरुद्दीन ने कहा कि हमें अब ओछी राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होगा। हमें लगता है कि पाकिस्तान को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। दक्षिण एशिया क्षेत्र में शांति की बहाली के लिए पाकिस्तान की ओर से पहल आवश्यक है।
आपको बता दें कि कश्मीर मसले पर भारत के साथ कई बार वार्ता हुई, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी लेकिन अब पाकिस्तान में सत्ता बदली है, इस देश के पूर्वस्टार क्रिकेटर इमरान खान अब पाकिस्तान के नए कप्तान हैं, सत्ता संभालते ही उन्होंने भारत से अच्छे रिश्तों की बात कही थी। इमरान खान ने दावा किया था कि अगर भारत एक कदम आगे बढ़ाएगा तो पाकिस्तान दो कदम आगे चलेगा। हालांकि, इस प्रकार की बातें पहले भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री करते रहे हैं, अब इमरान के दावों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा, फिलहाल तो आंतकी गतिविधियों से पाकिस्तान की जनता भी काफी परेशान है औऱ वो भी अमन और चैन चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications