राजनाथ सिंह की चेतावनी से बौखलाया पाकिस्तान, विदेश मंत्री और NSA मोइद यूसुफ ने जमकर उगला जहर
राजनाथ सिंह की चेतावनी के बाद पाकिस्तान भड़क गया है और पाकिस्तान विदेश मंत्रालय और एनएसए ने भारत के खिलाफ जहरीला बयान दिया है।
इस्लामाबाद, नवंबर 22: भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी के बाद पाकिस्तान से जहरीले बयानों की बाढ़ आनी शुरू हो गई है। राजनाथ सिंह की चेतावनी वाले बयान पर आग बबूला हुआ पाकिस्तान ने भारतीय रक्षामंत्री के बयान को गैर-जिम्मेदाराना और उकसाने वाला करार दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय रक्षा मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ''पाकिस्तान भी भारतीय आक्रामकता का जवाब देने के लिए तैयार है''।

राजनाथ सिंह की चेतावनी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान और अन्य विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 'नया भारत' शांति को अस्थिर करने के वाली ताकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राजनाथ सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा था कि, ''पाकिस्तान भारत में शांति को अस्थिर करने के लिए सभी प्रयास करता है लेकिन हमने उन्हें एक स्पष्ट संदेश भेजा है कि हम जवाबी कार्रवाई करेंगे। यह एक नया और शक्तिशाली भारत है''। राजनाथ सिंह ने कहा कि, भारत अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है और उसने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। उन्होंने कहा कि, ''भारत ने कभी किसी विदेशी क्षेत्र पर कब्जा नहीं किया। पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रखना भारत की संस्कृति रही है लेकिन कुछ लोग इसे नहीं समझते हैं''।

सर्जिकल स्ट्राइक करने की धमकी
भारतीय रक्षामंत्री ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, "अब हमने उन्हें संदेश दिया है कि यदि आप... बहुत परेशानी पैदा करते हैं, तो न केवल सीमा पर, हम सीमा पार भी आपको सबक सिखा सकते हैं और सर्जिकल स्ट्राइक भी कर सकते हैं, और यदि आवश्यक हो तो हवाई हमले भी कर सकते हैं।" वहीं, राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए चीन पर भी निशाना साधा है और चीन के लिए भी चेतावनी जारी की है। राजनाथ सिंह ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि, एक और पड़ोसी है जो 'चीजों को नहीं समझता'।

बौखलाया पाकिस्तान
भारतीय रक्षा मंत्री की चेतावनी के बाद पाकिस्तान बौखला गया है और पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारतीय रक्षा मंत्री के बयान को खारिज कर दिया है। रविवार की देर रात जारी एक बयान में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार पर "पड़ोसियों पर उंगली उठाते हुए झूठ और कल्पनाओं में उलझने" का आरोप लगाया। पाकिस्तानी बयान में कहा गया है, "उनकी निराधार टिप्पणी एक ओर भ्रमपूर्ण है तो दूसरी ओर अपने पड़ोसियों के प्रति भारत की विशिष्ट शत्रुता को दर्शाती है।" आपको बता दें कि, 1947 में अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद से परमाणु हथियारों से लैस भारत और पाकिस्तान ने तीन पूर्ण युद्ध लड़े हैं और तीनों लड़ाई में पाकिस्तान के हाथ हार लगी है। कश्मीर के विवादित क्षेत्र में 2019 के सैन्य गतिरोध के बाद से संबंध लगभग बंद हैं।

पाकिस्तानी एनएसए ने उगला जहर
सिर्फ पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने ही नहीं, पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोइद यूसुफ ने भी भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जमक जहर उगला है। पाकिस्तान के एनएसए ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हिटलर के बाद दुविया का सबसे बड़ा फासीवादी नेता कहा है। इसके साथ ही पाकिस्तानी एनएसए ने कश्मीक के मुद्दे पर पाकिस्तान में एकजुटता नहीं बनने पर भी चिंता जताई है और कहा है कि, कश्मीर के मुद्दे पर देशहित के लिए पाकिस्तान में एकजुटता बनना जरूरी है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के एनएसए ने कश्मीर को लेकर भी जहरीला बयान दिया है और कहा है कि, भारतीय कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications