पाकिस्तान में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम धमाका, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 24, दर्जनों घायल

Quetta railway station: बलूचिस्तान में क्वेटा के रेलवे स्टेशन के पास हुए बम विस्फोट में अभी तक कम से कम 24 लोग मारे गए हैं और 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है। शुरूआती रिपोर्टों से पता चलता है, कि विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में हुआ, जहां आमतौर पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं, जिसकी वजह से मृतकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।

पुलिस और बचावकर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए, वहीं क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया और अतिरिक्त डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों को बुलाया गया है।

Quetta railway station

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जाफर एक्सप्रेस सुबह 9 बजे पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी।

अधिकारियों ने जियो न्यूज को बताया है, कि कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मीडिया से बात करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ऑपरेशन क्वेटा मुहम्मद बलूच ने कहा, कि विस्फोट एक आत्मघाती धमाका मालूम होता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी ऑपरेशन बलूच ने कहा, कि विस्फोट में मरने वालों की संख्या 21 है और 30 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह विस्फोट रेलवे स्टेशन के अंदर हुआ जब पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना होने वाली थी।"

वहीं, घातक घटना की निंदा करते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति सैयद यूसुफ रजा गिलानी ने कहा, कि आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं, जिन्होंने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया। गिलानी ने आतंकवाद के पूर्ण उन्मूलन के लिए हर संभव उपाय करने का संकल्प दोहराया। इस बीच, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने संबंधित अधिकारियों को घातक घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रांत से 'आतंकवाद के अभिशाप' को मिटाने के संकल्प को दोहराया। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने भी विस्फोट की निंदा की। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा, कि "क्वेटा में आतंकवाद के इस कृत्य में जानमाल के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं।" उन्होंने कहा कि राज्य विरोधी तत्व भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+