इस्लामोफोबिक सामग्री पर बैन लगाने के लिए पाक PM ने फेसबुक को लिखा पत्र
नई दिल्ली। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को एक पत्र लिखकर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर इस्लामोफोबिक सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पत्र को पाकिस्तानी सरकार द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया है। पाक सरकार द्वारा लिखे गए पत्र में फेसबुक का विशेष रूप से जिक्र किया गया है।

पत्र में पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से बढ़ते इस्लामोफोबिया चरमपंथ और हिंसा को दुनिया भर में प्रोत्साहित कर रहा है। पत्र में फेसबुक का विशेष रूप से जिक्र किया गया है।

पाक प्रधानमंत्री ने इस्लामोफोबिया की होलोकॉस्ट के साथ तुलना करते हुए फेसबुक के सीईओ से इस्लामोफोबिया और इस्लाम के खिलाफ एक समान प्रतिबंध लगाने और नफरत पर प्रतिबंध लगाने को कहा है।

गौरतलब है फेसबुक ने 12 अक्तूबर को एक बयान जारी कर कहा था कि कंपनी होलोकॉस्ट से इनकार या विकृत करने वाली किसी भी सामग्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए अपनी हेट स्पीच नीति को अपडेट कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
