कराची वाली घटना पर बोलीं मरियम नवाज, 'कठपुतली हैं इमरान खान, सत्ता तो किसी और के हाथ में'
कराची वाली घटना पर बोलीं मरियम नवाज,'कठपुतली हैं इमरान खान, सत्ता तो किसी और के हाथ में'
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Former Pakistan PM Nawaz Sharif) की बेटी और मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज (Maryam Nawaz) ने पाकिस्तान की सरकार पर निशाना साधा है। मरियम नवाज के पति सफदर अवान (Safdar Awan) को हाल ही में काराची में अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया था। इस घटना का फिर से जिक्र करते हुए मरियम नवाज ने कहा, कराची में जो कुछ भी हुआ, वो पाकिस्तान की वास्तव में सरकार कर रही है। इमरान खान की पाकिस्तान में सरकार नहीं है। वह केवल एक डमी (कठपुतली) हैं। मरियम नवाज पति की गिरफ्तार पर कई बार सरकार और पुलिस पर सवाल उठा चुकी हैं।

इमरान ऐसे डमी, जो पिछले 3 दिनों से चुप हैं: मरियम नवाज
मरियम नवाज ने कहा, इमरान खान एक ऐसी डमी हैं, जिनको सिर्फ पाकिस्तान पीएम की कुर्सी पर बिठाया गया है। असल में सत्ता तो किसी और के ही हाथ में है। वो सबको पता है कि कराची में जो हुआ, वो पाकिस्तान की वास्तविक सरकार ने किया।
इमरान खान की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए मरियम नवाज ने कहा, वह (इमरान खान) डमी पिछले तीन दिनों से चुप है। पाकिस्तान मीडिया संस्थान डॉन से बात करते हुए मरियम नवाज ने यह बात कही। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की सफल रैली के बाद मरियम के पति सफदर अवान को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। मरियम का आरोप था कि पाकिस्तान की पुलिस देर रात उनके होटल के कमरे में दरवाजा तोड़कर आई थी।
मरियम नवाज बोलीं, मेरे पिता सही साबित हुए
मरियम नवाज ने कहा, कराची की घटना' ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बातों को सही साबित कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था, इमरान खान एक मोहरे से ज्यादा कुछ नहीं हैं। नवाज शरीफ ने केवल यह कहा था, इमरान खान अगर सत्ता आप चला रहे हैं तो साबित कीजिए।
मामले की जांच के बारे में मरियम ने कहा, जांच की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि सब कुछ पहले से ही सबको पता है कि आखिर क्या हुआ है और कैसे हुआ है। उन्होंने कहा, अगर कोई जांच होती है, तो वो पारदर्शी होनी चाहिए ताकि पाकिस्तान को सब कुछ पता चले और रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। मरियम नवाज ने कहा, ये एक डरी हुई सरकार है और छिपी हुई है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications