पाकिस्तान में खतरे में आई शहबाज शरीफ की सरकार, बिलावल भुट्टो ने समर्थन वापस लेने की धमकी दी

पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट में फंसा हुआ है और शहबाज सरकार ने आईएमएफ से लोन हासिल करने के लिए एक बार फिर आईएमएफ से बात शुरू की है।

Pakistan News

Pakistan News: पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति एक बार फिर से पैदा हो सकती है और शहबाज शरीफ की सरकार के गिरने की नौबत आ सकती है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने शहबाज शरीफ की सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी है। पाकिस्तान में इस साल चुनाव होने हैं, लिहाजा माना जा रहा है, कि तय समय से पहले बिलावल भुट्टो केन्द्रीय सरकार से समर्थन वापस ले सकते हैं।

बिलावल भुट्टो की धमकी क्या है?

बिलावल भुट्टो ने कहा है, कि अगर केंद्र सरकार, सिंध के बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के अपने वादे को पूरा नहीं करती है, तो उनकी पार्टी के लिए संघीय सरकार का हिस्सा बने रहना बहुत मुश्किल होगा। इसके साथ ही बिलावल भुट्टो ने शहबाज शरीफ सरकार के जनगणना नीति पर भी गंभीर सवाल उठाया है, जिसके बाद एक्सपर्ट्स का कहना है, कि गठबंधन सरकार में खटपट शुरू हो गया है और शहबाज शरीफ के लिए आने वाले वक्त में सहयोगी पार्टियों को अपने पाले में रखना टेढ़ी खीर साबित होगा। बिलावल भुट्टो-जरदारी ने डिजिटल जनगणना के संचालन के तरीके पर भी आपत्ति जताई है और कहा है, कि सरकार का ये फैसला अस्वीकार्य है, कि एक प्रांत में चुनाव एक अलग जनगणना के आधार पर होते हैं, और दूसरे प्रांतीय चुनाव एक 'त्रुटिपूर्ण' डिजिटल जनगणना के आधार पर होते हैं।

आर्थिक संकट में फंसा हुआ है पाकिस्तान

पाकिस्तान में शहबाज शरीफ को बिलावल भुट्टो ने उस वक्त समर्थन वापस लेने की धमकी दी है, जब देश आर्थिक दिवालियेपन की दहलीज पर खड़ा है। पाकिस्तान एक बार फिर से आईएमएफ से लोन लेने के लिए संघर्ष कर रहा है। चीन ने एक बार फिर से पाकिस्तान को मदद दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना ने नकदी की तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए 1.3 अरब डॉलर लोन की मंजूरी दी है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने भी इसकी पुष्टि की है। वित्त मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को बताया कि इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड ने 1.3 अरब डॉलर के ऋण के रोलओवर को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री का कहना है कि यह पाकिस्तान के घटते विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। डार ने एक ट्वीट में कहा, कि पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक को पहली किश्त में 50 करोड़ डॉलर मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे फॉरेक्स रिजर्व बढ़ेगा। लिहाजा, अगर बिलावल भुट्टो की वजह से शहबाज शरीफ की सरकार गिरती है, तो आईएमएफ और पाकिस्तान के बीच चल रही लोन को लेकर डील भी फंस जाएगी और देश भारी संकट में फंस जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+