पाकिस्तानी नौसेना ने की 'हर्बा' क्रूज मिसाइल लॉन्च

इस्लामाबाद। पाकिस्तान नौसेना ने सफलतापूर्वक क्रूज मिसाइल लॉन्च कर दी है। पाकिस्तान नौसैना ने बुधवार को हर्बा क्रूज मिसाइल को लॉन्च किया है। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, इस मिसाइल से पाकिस्तान की नौसेना को जबरदस्त मजबूती मिलेगी। पाकिस्तान नौसेना ने इसे कराची के निकट पीएमएस हिम्मत से लॉन्च की है। पिछले साल जुलाई में ही पीएम हिम्मत पाकिस्तान नौसेना में शामिल किया गया था।

पाकिस्तानी नौसेना ने की 'हर्बा' क्रूज मिसाइल लॉन्च

हर्बा पूरी तरह से स्वदेशी तौर पर निर्मित समुद्र से समुद्र तक मारने वाले क्रूज मिसाइल है, जो जरूरत पड़ने पर जमीन पर भी अटैक कर सकती है। बुधवार को पाकिस्तान नौसेना ने सफलतापूर्वक अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान पाकिस्तान नौसेना के कई अधिकारी भी मौजूद थे।

इस क्रूज मिसाइल को कराची शिपयार्ड एंड इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड (केएस एंड ईडब्ल्यू) में बनाए गए, फास्ट अटैक्ट क्राफ्ट (मिसाइल) पीएनएस हिम्मत से लॉन्च किया गया। बता दें कि पाकिस्तान की पीएनएस हिम्मत एक 63 मीटर लंबी फास्ट अटैक क्राफ्ट है।

इस दौरान नौसेना स्टाफ के चीफ एडमिरल जफर महमूद अब्बासी ने पीएनएस अलामगिर में मौजूद थे। पाकिस्तान नौसेना के अनुसार, क्रूज मिसाइल फायरिंग के इस सफलतापूर्वक प्रदर्शन के बाद देश की गोलाबारी की विश्वसनीयता की ताकत को और बढ़ाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+