पाकिस्तान के कराची में पांच मंजिला रिहायशी बिल्डिंग ढही, एक की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
नई दिल्ली। पाकिस्तान के कराची में एक रिहायशी इमारत ढह गई है। कराची के लयारी में लियाकत कॉलोनी में रविवार देर शाम ये हादसा हुआ है। हादसे में एक शख्स की मौत हो चुकी है जबकि कई घायल हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान की आर्मी, रेजंर्स और पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं और युद्धस्तर पर राहत और बचाव का काम किया जा रहा है।

इस इमारत में 40 अपार्टमेंट थे और टॉप फ्लोर पर एक पेंटहाउस भी था। पुलिस ने बताया है कि इमारत काफी पुरानी थी और इसकी हालत को देखते हुए इसे खाली करने का नोटिस दिया गया था। जिसके बाद ज्यादातर परिवार इससे जा चुके थे। रविवार को बिल्डिंग का हिस्सा टूट गया था जिसके बाद कई परिवार इससे और चले गए। इसके बावजूद कई परिवार इमारत में रह रहे थे। ऐसे में मलबा पूरी तरह से हटाए जाने के बाद ही हादसे में जानमानल के नुकसान का सही अंदाजा हो सकेगा।
सिंध के सीएम ने भी हादसे के बाद अधिकारियों से राहत और बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा है। सिंध के गवर्नर ने भी हादसे पर कराची के कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि इससे पहले 22 मई को भी कराची में भयानक हादसा हुआ था, जब एक विमान रिहायशी इलाके पर आ गिरा था।
Scenes of utter chaos in Nayabad, following the collapse of a multi-story story building. #Lyari #Karachi pic.twitter.com/DcjNvpcovE
— Yusra Askari (@YusraSAskari) June 7, 2020
ये भी पढ़ें- IMF ने पीएम इमरान खान से कहा, सरकारी नौकरों की सैलरी को रोको












Click it and Unblock the Notifications