बिलावल भुट्टो के बाद अब शाजिया मर्री ने दी भारत को धमकी, कहा चुप बैठने के लिए हमने एटम बम नहीं बनाया

शाजिया मर्री बिलावल भुट्टो के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ जहर उगला। शाजिया ने कहा कि हमने एटम बम चुप बैठने के लिए नहीं बनाया है।

shazia marri threat to india

Image Credit: @PanhwarJaffar Twitter

पाकिस्तान की मंत्री शाजिया मर्री ने भारत को एटम बम की धमकी दी है। शाजिया मर्री ने कहा कि पाकिस्तान ने खामोश बैठने के लिए परमाणु बम नहीं बनाया है। उन्होंने कहा भारत की तरफ से पाकिस्तान पर किसी भी तरह की कार्रवाई की गई तो उसका जवाब देना हमारा मुल्क जानता है। शाजिया ने आगे कहा कि पाकिस्तान वो मुल्क नहीं जो एक थप्पड़ के जवाब में दूसरा गाल आगे करेगा। पाकिस्तान को अगर थप्पड़ पड़ेगा तो पाकिस्तान उसका जवाब भी थप्पड़ के ही देगा।

'पाकिस्तान चुपचाप नहीं सुनने वाला'

'पाकिस्तान चुपचाप नहीं सुनने वाला'

दरअसल, शाजिया मर्री बिलावल भुट्टो के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ जहर उगला। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि हम भारत के खिलाफ कोई शिकायत नहीं कर रहे हैं बल्कि हिंदुस्तान में जो मौजूदा नरेंद्र मोदी की सरकार है उसके खिलाफ हमारी शिकायत है। उन्होंने कहा कि आप बार-बार पाकिस्तान के खिलाफ इल्जाम लगाते रहेंगे और पाकिस्तान चुपचाप सुनता रहेगा तो ऐसा नहीं होने वाला है। शाजिया ने मोदी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सुधर जाओ, बिलावल भुट्टो के पुतले जलाने की धमकी दे रहे हो, जबकि तुम्हारे तो खुद के पुतले हिंदुस्तान में जल रहे हैं।

'मोदी सरकार लड़ेगी तो जवाब देंगे'

शाजिया मर्री ने मोदी सरकार को धमकाते हुए कहा कि अगर मोदी सरकार लड़ेगी तो फिर वो जवाब सुनेगी। हमको जो न्यूक्लियर स्टेट का दर्जा मिला है वो खामोश रहने के लिए नहीं मिला है। पाकिस्तान जवाब देना भी जानता है। उन्होंने कहा, 'अगर भारत का कोई भी मिनिस्टर किसी भी फोरम पर मोदी सरकार के बिनाह पर इतना अंधा हो जाएगा कि वो ये नहीं सोचेगा कि वो एक न्यूक्लियर मुल्क के, पाकिस्तान जैसे देश के लिए उल जलूल बक सकता है तो ये उसकी अति है। उन्होंने कहा पाकिस्तान अमनपसंद है और किसी भी देश से जंग नहीं चाहता।

विदेश मंत्री जयशंकर के बयान पर दिया जवाब

विदेश मंत्री जयशंकर के बयान पर दिया जवाब

शाजिया मर्री की प्रतिक्रिया भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के UNSC में दिए गए उस बयान पर आई है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र बताया था। यूनाइटेड नेशंस में ओसामा बिन लादेन के नाम पर भारतीय विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को पूरी दुनिया के सामने एक बार फिर से बेनकाब किया था, जिसके बाद बिलावल भुट्टो बिलबला गये और उन्होंने न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए गुजरात दंगे का जिक्र किया और उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ काफी अमर्यादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार हिटलर से प्रभावित है।

बिलावल भुट्टो ने की थी अमर्यादित टिप्पणी

बिलावल भुट्टो ने की थी अमर्यादित टिप्पणी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा कि, "पाकिस्तान में आतंकवादी तत्वों को पड़ोसी देश से समर्थन मिल रहा है"। उन्होंने कहा कि, "विदेशी तत्व सक्रिय रूप से बलूचिस्तान में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं"। बिलावल भुट्टो ने कहा कि, "पीएम मोदी आरएसएस के प्रधानमंत्री हैं, जयशंकर आरएसएस के विदेश मंत्री हैं, आरएसएस क्या है? यह हिटलर की विचारधारा से प्रेरणा लेता है।" इसके बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री की टिप्पणी को अभद्र बताते हुए तीखी आलोचना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+