अब पाक वित्त मंत्री की US में हुई बड़ी फजीहत, लोगों ने घेरकर कहा, 'तुम झूठे हो, चोर हो'!

वायरल वीडियो में पाकिस्तानी मंत्री लोगों से चुप रहने की अपील कर रहे हैं, लेकिन लोग है कि उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।

अमेरिका (US) में पाकिस्तान (Pakistan) के एक मंत्री के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगे। देश के वित्त मंत्री इशाक डार Mohammad Ishaq Dar) आईएमएफ(IMF) की बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका (US) के दौरे पर हैं। एयरपोर्ट (US airport) से बाहर निकलते समय लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लंदन और यूएस में पाक मंत्रियों की फजीहत

लंदन और यूएस में पाक मंत्रियों की फजीहत

इससे पहले लंदन स्थित एक कॉफी शाप में पाकिस्तानियों ने सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब को घेरकर उन्हें 'चोरनी' कहा था। अब अमेरिका में पाकिस्तानी वित्त मंत्री इशाक डार को लोगों ने एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय 'चोर'कहकर संबोधित किया। जिसके कारण वे काफी नाराज नजर आए।

तुम चोर हो, झूठे हो....

तुम चोर हो, झूठे हो....

अमेरिका के एक एयरपोर्ट पर लोगों ने पाकिस्तानी मंत्री के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए। उन्हें कहा- तुम झूठे हो। इशाक डार आईएमएफ की बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका के दौरे पर हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आप चुप रहिए प्लीज!

आप चुप रहिए प्लीज!

वायरल वीडियो में पाकिस्तानी मंत्री लोगों से चुप रहने की अपील कर रहे हैं, लेकिन लोग है कि उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। इसके बाद मंत्री इशाक डार के साथ चल रहे उनके एक मित्र ने लोगों को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। उन्होंने लोगों से मुंह बंद रखने और जोर से चिल्लाने से मना करने लगा।

विदेश में जाकर शर्मिंदा हो जाते हैं पाक मंत्री!

विदेश में जाकर शर्मिंदा हो जाते हैं पाक मंत्री!

पाकिस्तानी मंत्री के बाहर के देशों में फजीहत होना आम बात हो चुकी है। अभी कुछ महीने पहले ही, लंदन में पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई थी। लंदन के एक कॉफी शाप में गईं मंत्री मरियम को वहां रह रहे पाकिस्तानियों ने घेर लिया और उनके खिलाफ नारे लगाए। बताया जा रहा है कि ये लोग पाकिस्तान में मची बाढ़ की तबाही से काफी दुखी थे। उन्होंने इस दौरान मरियम की आलोचना भी की थी। वह उनके खिलाफ 'चोरनी, चोरनी' के नारे लगा रहे थे।

(Photo Credit : Social Media)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+