पाकिस्तान में TikTok पर लगा बैन 8 दिन में हटा, यहां चीनी ऐप पर 2 करोड़ हैं यूजर्स
नई दिल्ली। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक पर लगाए प्रतिबंध को 8वें दिन हटा लिया है। सवाल है कि टिकटॉक पर गंदे वीडियो फैलाने और अभद्रता को बढ़ावा देने जैसे आरोपों के आधार पर बैन करने वाली पाकिस्तानी सरकार ने अचानक यह फैसला क्यों लिया। कहा जा रहा है कि टिकटॉक ने पाकिस्तान के उन सभी यूजर्स के एकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं, जो अपने एकाउंट से गंदे वीडियो और अनैतिक चीजे डालते थे।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान स्थित टिकटॉक के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इमरान खान सरकार की शर्तों को मानते हुए कंटेंट पॉलिसी को बेहतर बनाया है, जिससे किसी तरह के अवांछित और आपत्तिजनक कंटेट का प्रसार न हो। हालांकि खबर यह थी कि पाकिस्तान से भी टिकटॉक ने अपना बिस्तर समेट चुकी है, लेकिन ताजा खबर यह है कि पाकिस्तानी सरकार ने बैन हटाकर टिकटॉक को फौरी राहत दे दी है।

गौरतलब है अमेरिका और भारत में बैन हो चुका टिकटॉक ऐप पाकिस्तान में भी खूब मशहूर हैं, जहां करीब 2 करोड़ यूजर्स टिकटॉक पर मौजूद हैं। वहीं, बीते एक साल में टिकटॉक ऐप फेसबुक ओर वॉट्सऐप के बाद सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है। फिलहाल, भारत और अमेरिका में टिकटॉक ऐप पर बैन जारी है। भारत में टिकटॉक पर जहां 10 करोड़ यूजर थे। वहीं, अमेरिका में सर्वाधिक 20 करोड़ यूजर्स थे।












Click it and Unblock the Notifications