कनाडा में फ्लाइट लैंड करवाकर भाग गये पाकिस्तानी एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स, कंगाल देश की इंटरनेशनल बेइज्जती

Pakistani Airlines: कंगाल हो चुके पाकिस्तान में अब कुछ भी ठीक नहीं है और जिसे जहां मौका मिल रहा है, वो वहीं फरार हो रहे हैं। पाकिस्तान की सरकार ने सोमवार को पुष्टि की है, कि पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के दो और क्रू मेंबर्स कनाडा में फ्लाइट को लैंड करवाने के बाद भाग गये।

पाकिस्तानी एयरलाइंस के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा है, कि इस्लामाबाद से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की उड़ान के टोरंटो में उतरने के तुरंत बाद दो वरिष्ठ क्रू मेंबर्स कनाडा में भाग गए।

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, इन क्रू मेंबर्स के भागने के साथ ही, इस साल कनाडा पहुंचने पर छिपकर भाग जाने वाले पाकिस्तानी एयरलाइंस के क्रू सदस्यों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इसी तरह पिछले साल भी पीआईए के चार क्रू मेंबर्स भाग गए थे।

pakistan air lines

पाकिस्तानी एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स भागे

पीआईए के प्रवक्ता ने कहा, कि दो वरिष्ठ फ्लाइट अटेंडेंट खालिद महमूद और फेदा हुसैन पीआईए की उड़ान पीके772 से इस्लामाबाद से कनाडा पहुंचे थे और टोरंटो पहुंचने के बाद वे वापस देश लौटने के बजाय, कनाडा में ही भाग गए।

प्रवक्ता ने कहा, कि "इस्लामाबाद लौटने के अपने निर्धारित समय पर, चालक दल के दो वरिष्ठ सदस्य वापस फ्लाइट में नहीं पहुंचे। जिसके बाद पाकिस्तानी एयरलाइंस को दो फ्लाइट अटेंडेंट के बिना ही इस्लामाबाद वापस लौटना पड़ा।"

अधिकारी ने कहा, कि टोरंटो में स्थानीय अधिकारियों को दो पीआईए स्टाफ सदस्यों के बारे में सूचित कर दिया गया है, जबकि जांच के बाद दोनों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

आपको बता दें, कि पाकिस्तानी एयरलाइंस भीषण आर्थिक संकट में फंसी हुई है और पिछले महीने उसके सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल हो गये थे। एयरलाइंस अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रहा है, जिसकी वजह से दर्जनों कर्मचारी नौकरी से इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि सैकड़ों कर्मचारियों का लाखों रुपये बकाया है। माना जा रहा है, इसी वजह से एयरलाइंस के कर्मचारी भाग रहे हैं।

इससे पहले मलेशिया और तुर्की में तेल का पैसा नहीं देने की वजह से पाकिस्तानी एयरलाइंस की फ्लाइटों को रोक लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+