पाकिस्तान के गृहमंत्री को रैली के दौरान गोली मारी, अस्पताल ले जाए गए
पाकिस्तान के गृहमंत्री को रैली के दौरान गोली मारी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गृहमंत्री एहसान इकबाल को रविवार को एक रैली के दौरान गोली मार दी गई। गोली इकबाल के दाहिने कंधे पर लगी जिसके बाद उन्हें अस्पातल ले जाया गया। इकबाल के परिजनों ने बताया है कि वो खतरे से बाहर हैं। इकबाल पर हमला नरोवाल शहर के कांजरुर में हुआ, जब वो वहां एक रैली के लिए पहुंचे थे। रैली के बाद जब इकबाल अपनी कार में बैठ रहे थे तो उन पर गोली चला दी गई।

हमलवार की उम्र 20 से 22 साल के बीच बताई गई है। पाक के गृहराज्यमंत्री तलाल चौधरी ने बताया है कि हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावर किसी आतंकी संगठन से जुड़ा है या फिर किन कारणों से उसने मंत्री पर गोली चलाई है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications