बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले नहीं हुआ पाकिस्तानी झंडा, स्वतंत्रता दिवस पर हुई ‘बेइज्जती’ तो लोगों ने खूब काटा बवाल

दुबई से इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है कि आधी रात को बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं दिखाए जाने से सैकड़ों पाकिस्तानी नाराज हो गए हैं।

आपको बता दें कि बुर्ज खलीफा को दुनिया सबसे ऊंची इमारत होने का तमगा हासिल है। अक्सर कई अवसरों पर देखा जाता है कि बुर्ज खलीफा की डिस्प्ले पर किसी खास अवसर को सेलिब्रेट किया जाता है।

burj khalifa does not light up

पाकिस्तानी नागरिकों की भारी भीड़ आधी रात के दौरान बुर्ज खलीफा के पास पहुंच गई। लोगों को उम्मीद थी कि बुर्ज खलीफा के डिसप्ले पर पाकिस्तान के राष्ट्रीय धव्ज को प्रदर्शित किया जाएगा और दुनिया की ये सबसे ऊंची बिल्डिंग राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रौशन होगी।

हालांकि इस दौरान बुर्ज खलीफा के पास इंतजार को गहरी निराशा हाथ लगी। 14 अगस्‍त को की रात बुर्ज खलीफा की तरफ से बिल्डिंग पर पाकिस्‍तान का झंडा लगाने से साफ इनकार कर दिया गया।

इस पूरी घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसके बाद लोग पाकिस्‍तान को लेकर काफी बुरा कह रहे हैं। हालांकि कुछ पाकिस्तानियों ने इससे निराश होकर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि घटना की वजह से पाकिस्तानी खासे निराश हैं।

पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रही महिला को वीडियो में कहा जा सकता है, "अभी 12:01 बजे का समय है और दुबई के अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाएगा। यह अब हमारी स्थिति बन गई है।"

महिला ने आगे कहा, "यहां सभी पाकिस्तानी नागरिकों को नारे लगाते देखा जा सकता है, फिर भी बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा प्रदर्शित नहीं किया गया है। बहुत दुखद, उन्होंने सभी पाकिस्तानियों के साथ प्रैंक किया है। जिस तरह का व्‍यवहार उनके देश की सरकार कर रही, वो इसी सलूक के लायक हैं। "

पूरी दुनिया में भेजा जाता है भारतीय टमाटर, फिर दूसरे सबसे बड़े उत्पादक को नेपाल से खरीदने की क्यों आई नौबत?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+