पाकिस्तान: भारी बारिश की वजह से पानी में डूबा लाहौर, 3 की मौत, देखिए Photos
लाहौर। पाकिस्तान के पुराने शहरों में से एक लाहौर में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से भारी नुकसान हो रहा है। तेज बारिश और तूफान की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लाहौर मे पिछले 48 घंटों से तेज बारिश और तूफानी हवाओं ने अब तक 6 लोगों की जान ले ली है। शहर की गलियां और सड़कें पर पानी भरने से बाढ़ जैसी हालत पैदा हो गए हैं।

बाढ़ जैसे हालात
लाहौर में पिछले 12 घंटों से हो रही तेज बारिश ने बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। भारी बारीश और जलमग्न हुई सड़को को देखते हुए अधिकारियों ने इमरजेंसी लागू कर दी है। बारिश की वजह से लोगों को वाहनों को मु्श्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सीवर सिस्टम की वजह से सड़कों पर पानी जमा हो गया है।

हर साल मानसून की चपेट लाहौर
लाहौर में मॉनसून की वजह से हर साल लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हर साल, पाकिस्तान में कई शहरों और कस्बों ने वार्षिक मानसून जलप्रलय से निपटने के लिए संघर्ष किया जाता है। वहीं, खराब योजना की वजह से सरकार को आलोचना भी झेलनी पड़ती है।

अगले 24 घंटों में तेज बारिश की आशंका
पाकिस्तान में मौसम विभाग में अगले 24 घंटों में तेज मूसलाधार बारिश की आशंका जताई है।
यह भी पढ़ें: इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए तपस्या पर बैठी सात साल की बच्ची, प्रशासन को नहीं कोई खबर












Click it and Unblock the Notifications