Pakistan News: इमरान खान की पत्नी नहीं होगी गिरफ्तारी, लाहौर हाईकोर्ट ने बुशरा बीबी को दी जमानत

ज लाहौर हाईकोर्ट में इमरान खान के साथ बुशरा बीबी भी पेश हुईं थीं, जहां उन्होंने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।

Pakistan News

Pakistan News: पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाहौर हाईकोर्ट ने सोमवार को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को 23 मई तक के लिए जमानत दे दी है, जो खान दंपति के लिए बड़ी राहत है।

आज लाहौर हाईकोर्ट में इमरान खान के साथ बुशरा बीबी भी पेश हुईं थीं और समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व पीएम ने कोर कमांडर के घर में आग लगाने और पिछले हफ्ते उनकी गिरफ्तारी के बाद हिंसा की अन्य घटनाओं के लिए दर्ज मामलों को लेकर हाईकोर्ट से जमानत मांगी है।

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की 13 राजनीतिक दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने इमरान खान को जमानत देने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पीडीएम के सैकड़ों कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट के सामने, कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

पीडीएम के कार्यकर्ता देश की सर्वोच्च अदालत के खिलाफ जिहाद छेड़ने की अपील कर रहे हैं। वहीं, डॉन न्यूज ने बताया है, कि जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों सहित कई प्रदर्शनकारियों ने संघीय राजधानी में धारा 144 लागू होने के बावजूद "रेड जोन" में प्रवेश किया है।

अल-कादिर ट्रस्ट मामला क्या है?

अल-कादिर ट्रस्ट केस में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीवी पर एक रियल एस्टेट कंपनी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बचाने के लिए कथित तौर पर 5 अरब रुपए और सैकड़ों कनाल जमीन लेने के आरोप हैं।

आरोपों के मुताबिक इमरान ने यह रकम अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान उस 50 अरब डॉलर को सरकारी खजाने से डायवर्ट करने के लिए लिया था, जो यूनाइटेड किंगडम की ओर से वापस किया गया था। यूनाइटेड किंगडमी और पाकिस्तानी प्रॉपर्टी कारोबारी मलिक रियाज के बीच पुराना प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।

5 साल पहले यूके की नेशनल क्राइम एजेंसी (एनसीए) ने रियाज परिवार के साथ 190 मिलियन पाउंड की कीमत पर समझौते के लिए हामी भरी। इसके तहत उसे करीब 50 मिलियन पाउंड का मूल्य मिलना था, और वह सारा फंड मलिक रियाज के प्रतिबंधित खाते में डाल दिए गए थे।

बाद में भ्रष्टाचार का खुलासा होने पर ब्रिटेन ने उस संपत्ति को फ्रीज कर दिया और इमरान खान की सरकार को वो पैसे लौटा दिए। इमरान खान और उनकी पत्नी पर वो पैसे, उसी भ्रष्ट काराबोरी के साथ मिलकर हड़प लेने का आरोप है। इस पैसे का घोटाला करने के लिए एक यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही गई थी और यूनिवर्सिटी बनाने की आड़ में अरबों रुपये डकार लिए।

बुशरा बीबी पर क्या हैं आरोप?

बुशरा बीबी वर्तमान में इमरान खान से संबंधित दोनों हाई प्रोफाइल मामलों,अल कादिर ट्रस्ट मामले और तोशखाना उपहार मामले में आरोपी हैं।

Recommended Video

    Imran Khan Arrested: Malik Riaz कौन हैं और क्या है Al Qadir Trust Case | Pakistan | वनइंडिया हिंदी

    इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर करोड़ों रुपये और भारी मात्रा में जमीन फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, तोशखाना उपहार मामले में भी आरोपी रही हैं, जहां इमरान और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर बिना प्राधिकरण को पैसे चुकाए करोड़ो रुपये के महंगे उपहार चंद रुपयों में खुद खरीद लिया और बाद में उन्हें बेचकर खुद करोड़ों कमा लिए।

    हालांकि, लाहौर हाईकोर्ट से जमानत मिलना बुशरा बीबी के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है, लेकिन दूसरी तरफ इमरान खान कब तक जेल से बाहर रह पाते हैं, इसको लेकर पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है।

    इमरान खान की पत्नी हो सकती हैं गिरफ्तार, जानिए जादू-टोना करने में माहिर बुशरा बीबी कौन हैं?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+