Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इमरान खान की पत्नी हो सकती हैं गिरफ्तार, जानिए जादू-टोना करने में माहिर बुशरा बीबी कौन हैं?

कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया था कि, पाकिस्तान पर जब इमरान खान प्रधानमंत्री थे, उस वक्त बुशरा बीबी के तंत्र का ही देश पर शासन चलता था।

Who is Bushra Bibi

Imran Khan Bushra Bibi: इमरान खान ने आज सुबह सुबह आरोप लगाया है, कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को अब गिरफ्तार किया जा सकता है। वहीं, अफगानिस्तान में अमेरिका के पूर्व राजदूत ज़ल्माय ख़लीलज़ाद ने भी ट्वीट करते हुए सूत्रों के हवाले से दावा किया है, कि बुशरा बीबी को गिरफ्तार कर जेल में डाला जा सकता है।

बुशरा बीबी अगर गिरफ्तार की जाती हैं, तो पाकिस्तान में फिर से हंगामा मचना तय होगा और माना जा रहा है, कि एक बार फिर से इमरान खान के समर्थक सड़कों पर आ सकते हैं। ऐसे में जानना जरूरी है, कि आखिर इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी कौन हैं?

Who is Bushra Bibi

बुशरा बीबी कौन हैं?

बुशरा बीबी इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं, और इमरान खान ने पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने से ठीक 6 महीने पहले बुशरा बीबी से शादी की थी। बुशरा बीबी ने इमरान खान के साथ दूसरी शादी की है और उनकी पहली शादी ख्वार मनेका के साथ हुई थी और 2017 में इमरान खान से शादी से पहले बुशरा बीबी ने खावर को तलाक दे दिया था।

इमरान खान और बुशरा बीबी 2015 से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों बाबा फरीद के आध्यात्मिक अनुयायी हैं। चूंकि, बुशरा बीबी बाबा फरीद की दरगाह की भूमि से आती हैं, इसलिए दोनों अपने आध्यात्मिक झुकाव के बंधन में बंध गए और एक रिश्ता बना लिया और आखिरकार 2018 में शादी कर ली।

बुशरा बीबी मध्य पंजाब में एक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार से आती हैं। बुशरा बीबी की बहन इमरान खान की राजनीतिक पार्टी पीटीआई की सदस्य थीं और दोनों की मुलाकात उन्हीं के जरिए हुई थी।

Who is Bushra Bibi

बुशरा बीबी उस वक्त इमरान खान के साथ रिलेशनशिप में आ गईं थीं, जब उन्होंने अपने पति को तलाक नही दिया था। कहा जाता है, कि बुशरा बीबी ने जबरदस्ती अपने पति को तलाक दिया था, क्योंकि उनके पति तलाक नहीं चाहते थे। इसके लिए उन्हें धमकाया भी गया था।

रिपोर्ट ये भी है, कि बुशरा बीबी ने ही इमरान खान से कहा था, कि अगर वो शादी कर लेते हैं, तो इमरान खान प्रधानमंत्री बन जाएंगे और इसीलिए इमरान ने बुशरा बीबी से शादी की थी और बुशरा का दावा सही साबित हुआ था, जिसकी वजह से इमरान खान, बुशरा बीबी की हर बात मानने लगे थे। बाद में, बुशरा बीबी को पाकिस्तान में अल कादिर ट्रस्ट मामले में मुख्य अभियुक्तों में से एक के रूप में नामित किया गया है और उसी आरोप में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

किन आरोपों में हो सकती है गिरफ्तारी

Recommended Video

    Imran Khan Arrested: Malik Riaz कौन हैं और क्या है Al Qadir Trust Case | Pakistan | वनइंडिया हिंदी

    बुशरा बीबी वर्तमान में इमरान खान से संबंधित दोनों हाई प्रोफाइल मामलों,अल कादिर ट्रस्ट मामले और तोशखाना उपहार मामले में आरोपी हैं।

    इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर करोड़ों रुपये और भारी मात्रा में जमीन फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, तोशखाना उपहार मामले में भी आरोपी रही हैं, जहां इमरान और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर बिना प्राधिकरण को पैसे चुकाए करोड़ो रुपये के महंगे उपहार चंद रुपयों में खुद खरीद लिया और बाद में उन्हें बेचकर खुद करोड़ों कमा लिए।

    Who is Bushra Bibi

    इमरान की चौथी बीवी हैं बुशरा बीबी

    आपको बता दें कि इमरान खान ने तीसरी शादी बुशरा बीवी से की थी। पाकिस्तान की राजनीति में कहा जाता है कि, बुशरा बीवी से सलाह लिए बगैर इमरान खान कोई काम नहीं करते हैं। 2021 के आखिरी महीनों में जब तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बाजवा के साथ इमरान खान की अनबन चल रही थी, उस वक्त बुशरा बीबी ने जनरल बाजवा को हटाने के लिए जादू-टोना भी किया था।

    पाकिस्तान के कुछ पत्रकारों ने तो ये भी दावा किया था, कि सेना ने कुछ ऐसे लोगों को गिरफ्तार भी किया था, जो सेना प्रमुख का पुतला बनाकर तंत्र क्रिया को अंजाम दे रहे थे। पाकिस्तान में ऐसा कहा जाता है कि, प्रधानमंत्री बनने से पहले बुशरा बीवी ने इमरान खान से कहा था कि, अगर वो अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी कर लें, तो इमरान खान प्रधानमंत्री बन जाएंगे और इमरान खान ने बुशरा बीवी से निकाल कर ली थी। इमरान खान का मानना है कि, बुशरा बीवी की वजह से ही वो प्रधानमंत्री बने।

    बुशरा बीवी पहले से ही ख्वार मनेका नाम के एक शख्स से शादीशुदा थीं, लेकिन उन्होंने इमरान खान से शादी करने के लिए ख्वार मनेका को छोड़ दिया था। उस शादी से बुशरा बीवी के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+