भारत ने किया परमाणु टेस्ट तो पाकिस्तान ने बताया खतरा
इस्लामाबाद। पिछले दिनों भारत ने परमाणु क्षमता वाली पनडुब्बी और सुपर-सोनिक बेलेस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया है। इस टेस्ट के बाद पाकिस्तान के मीडिया में कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले पाक की धमकी
संसद में अजीज ने कही बात
पाकिस्तान के न्यूजपेपर 'जंग' के मुताबिक भारतीय पनडुब्बी में परमाणु मिसाइल तैनात करने से दक्षिण एशिया में शक्ति संतुलन बिगड़ जाएगा और इससे हिंद महासागर के तट पर स्थित 32 देशों को ख़तरा होगा। जंग की मानें तो यह बात पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने पाकिस्तानी सीनेट में कही।
कौन-कौन से देश
अजीज ने इन 32 देशों में मालदीव, श्रीलंका, बहरीन, ईरान, इराक, क़ुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, यूएई, मिस्र, दक्षिणी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे देशों के नाम गिनाए।
न्यूजपेपर के मुताबिक अजीज ने कहा कि भारत, संयुक्त राष्ट्र महासभा के आगामी सत्र में हिंद महासागर से परमाणु हथियारों को दूर रखने के इरादे से एक प्रस्ताव लाना चाहता है। इन सभी 32देशों का समर्थन हासिल करने का प्रयास करेगा।
पाक को भी भारत से खतरा
वहीं एक और न्यूजेपर द एक्सप्रेस के मुताबिक अजीज ने भारत की सुपर-सोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल से पाकिस्तान को ख़तरे की बात भी की है। द एक्सप्रेस के मुताबिक पाकिस्तान को भी प्रतिरोधक क्षमता विकसित करनी होगी क्योंकि बात वार्ता की हो या फिर हथियारों की, पाकिस्तान ने हमेशा संतुलन बनाए रखने की नीति पर अमल किया है।













Click it and Unblock the Notifications