Pakistan Earthquake News: पाकिस्तान में फिर आया 5.8 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानें रिक्टर पैमाने का मतलब
Pakistan Earthquake News: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में(12 अप्रैल) को दोपहर 1:00 बजे धरती डोली जिससे पूरा हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकलने लगे। अभी हाल ही में कुछ दिन पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे और फिर अचानक आज धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शनिवार को दोपहर 1:00 बजे पाकिस्तान के इस्लामाबाद के पास रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित होने के कारण अभी तक नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। पाकिस्तान भूकंप आने के कारण जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बीते कुछ दिन पहले भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई थी। उस समय भूकंप का केंद्र पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत में जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। स्थानीय समय के अनुसार 4:11 बजे धरती डोलने का अहसास हुआ था।
रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का क्या मतलब है?
रिक्टर पैमाने पर 5.8 की तीव्रता वाले भूकंप को मध्यम तीव्रता का भूकंप माना जाता है। इससे कमज़ोर या पुराने निर्माण को नुकसान पहुंचा सकता है। दीवारों में दरारें, खिड़कियों का टूटना, और साज-सामान का गिरना जैसी घटनाएं हो सकती हैं। इससे ज़मीन की सतह पर बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आता, लेकिन केंद्र के पास नुकसान संभव है। यह भूकंप महसूस किया जा सकता है। यह भूकंप आम तौर पर 10 से 100 किलोमीटर के दायरे में असर डाल सकता है।
रिक्टर पैमाने श्रेणी प्रभाव
- 0 - 2.0 सूक्ष्म (Micro) महसूस नहीं होता
- 2.0 - 3.9 बहुत हल्का शायद ही महसूस हो
- 4.0 - 4.9 हल्का खिड़कियाँ हिल सकती हैं
- 5.0 - 5.9 मध्यम सामान्य नुकसान संभव
- 6.0 - 6.9 मजबूत इमारतों को नुकसान
- 7.0 - 7.9 बहुत मजबूत गंभीर क्षति
- 8.0 और ऊपर विनाशकारी व्यापक विनाश, ज़मीन फट सकती है












Click it and Unblock the Notifications