CPEC प्रॉजेक्ट्स: पाकिस्तान बोला, चीन ने नहीं रोकी फंडिंग

विदेश मंत्रालय की यह सफाई पाकिस्तान के योजना एवं विकास मंत्री अहसान इकबाल के उस बयान के बाद आई है, जिसमें यह गया था कि चीन ने सीपीईसी के कई प्रॉजेक्ट्स की फंडिंग रोक दी है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है जिनमें चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के कई प्रॉजेक्ट्स की फंडिंग को चीन की तरफ से रोके जाने की बात कही गई थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि पेइचिंग से चीन सरकार की ओर से फंडिंग रोके जाने की खबर नहीं है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इन प्रॉजेक्ट्स के लिए पेमेंट निश्चित प्रक्रिया के तहत ही हो रही है। कुछ दिनों पहले चीन की तरफ से फंड रोके जाने की खबर आई थी।

CPEC प्रॉजेक्ट्स: पाकिस्तान बोला, चीन ने नहीं रोकी फंडिंग

विदेश मंत्रालय की यह सफाई पाकिस्तान के योजना एवं विकास मंत्री अहसान इकबाल के उस बयान के बाद आई है, जिसमें यह गया था कि चीन ने सीपीईसी के कई प्रॉजेक्ट्स की फंडिंग रोक दी है। इकबाल का कहना था कि चीन इन प्रॉजेक्ट्स की फंडिंग के लिए नया मेकेनिज्म तैयार कर रहा है। इसके बाद ही इसकी फंडिंग शुरू की जाएगी। 11 दिसंबर को पाकिस्तान के संसद सचिवालय की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज में अहसान इकबाल के हवाले से कहा गया था कि इन प्रॉजेक्ट्स पर अब काम तभी शुरू हो पाएगा, जब पेइचिंग से एक बार फिर अप्रूवल मिलेगा। यही नहीं इकबाल ने संसदीय समिति की 25वीं बैठक में भी यही जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन प्रॉजेक्ट्स का काम फंडिंग पर रोक के चलते ठप हुआ है, वे सब रोड नेटवर्क से जुड़े हैं।

इससे पहले खबर थी कि चीन ने 50 अरब डॉलर की लागत वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के तहत पाकिस्‍तान में निर्मित होने वाली तीन महत्‍वपूर्ण परियोजनाओं के लिए फंड अस्‍थाई तौर पर रोक दिया है, जिसके बाद इन परियोजनाओं पर काम ठप हो गया है। चीन ने कहा है कि वह नए वित्‍तीय मैकेनिज्‍म पर काम कर रहा है और इसके पूरा होने पर ही वह फंड जारी करेगा और काम फिर से शुरू हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+