पाकिस्तान के लिए मोदी से ज्यादा खतरनाक हैं इमरान खान, शहबाज के मंत्री ने बताया आगे क्या होगा?

Pakistan Imran Khan News: इमरान खान अपनी पार्टी में अकेले पड़ चुके हैं, वहीं चीन की मीडिया ने ये भी दावा किया है, कि पाकिस्तान की सेना बिलावल भुट्टो को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाना चाहती है।

imran khan

Imran Khan News: पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ सरकार ने मोर्चा खोल रखा है और माना जा रहा है, कि सेना के साथ मिलकर शहबाज शरीफ, इमरान खान का नामो निशान मिटाने की तैयारी कर रहे हैं।

इमरान खान के खिलाफ आर्मी एक्ट के तहत मुकदमा चलाया जाएगा और बहुत आशंका है, कि पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को या तो फांसी की सजा दी जाएगी या फिर उम्र कैद की सजा सुनाई जाएगी।

वहीं, पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल से बात करते हुए रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इमरान खान को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ज्यादा खतरनाक करार दिया है।

मोदी से ज्यादा खतरनाक इमरान

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा, कि इमरान खान पाकिस्तान के किए खतरनाक बन चुके हैं। उन्होंने जियो न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर से बात करते हुए कहा, कि "इमरान खान पाकिस्तान के लिए मोदी से ज्यादा खतरनाक हो चुके हैं।"

हामिद मीर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, कि "अविश्वसनीय, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इमरान खान को देश की सुरक्षा के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ज्यादा खतरनाक करार दिया है।"

हामिद मीर ने जो वीडियो क्लिप शेयर किया है, उसमें ख्वाजा आसिफ कह रहे हैं, कि "आपको जो बाहरी दुश्मन है, उसकी शिनाख्त है, लेकिन अंदर से जो हमारा दुश्मन पैदा हुआ है, उसकी शिनाख्त अभी भी लोग नहीं कर पा रहे हैं और ये उस दुश्मन से कई गुना ज्यादा खतरनाक है।"

जिसपर हामिद मीर पूछते हैं, कि "इमरान खान, मोदी से ज्यादा खतरनाक हैं?"

तो ख्वाजा आसिफ आगे कहते हैं, कि "बिल्कुल खतरनाक हैं। जो हमारे बाहरी दुश्मन हैं, उन्हें तो हम जानते हैं, लेकिन ये आस्तीन में छिपे हुए दुश्मन हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन गये हैं।"

आपको बता दें, कि शहबाज शरीफ की सरकार ने 9 मई को पाकिस्तान में हुए दंगों के लिए इमरान खान और उनके समर्थकों के खिलाफ आर्मी एक्ट के तहत मुकदमा चलाने के आदेश दे दिए हैं और माना जा रहा है, कि कम से कम 1000 इमरान समर्थकों के खिलाफ आर्मी एक्ट के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।

वहीं, इमरान खान को भी आर्मी एक्ट के तहत कोर्ट मार्शल किया जाएगा और माना जा रहा है, कि उन्हें उम्र कैद या फांसी की सजा दी जा सकती है।

शहबाज भी इमरान खान पर बरसे

वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान को 'राक्षसी इरादों वाला' शख्स करार दिया है। उन्होंने कहा, कि "इमरान खान जो कर रहे हैं, उससे वो बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं।" उन्होंने कहा, कि "इमरान खान देश की सुरक्षा एजेंसियों, जांच एजेंसियों और पुलिस को बदनाम कर रहे हैं और 9 मई की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।"

वहीं, पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा है, कि अपदस्थ प्रधान मंत्री, जिन्हें पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटा दिया गया था, वो 9 मई को सैन्य प्रतिष्ठानों पर किए गये हमलों का "मास्टरमाइंड" थे और उन्होंने पहले ही इसकी प्लानिंग कर रखी थी।

आंतरिक मंत्री ने कहा, कि "इमरान खान की गिरफ्तारी से पहले सारी योजना बनाई गई थी और इसके मुख्य सूत्रधार इमरान खान हैं।"

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने घोषणा की है, कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) परिसर से गिरफ्तारी के बाद 9 मई को हुई हिंसा के लिए एक सैन्य अदालत में पेश किया जाएगा।

दूसरी तरफ, इमरान खान ने दावा किया है, कि पूरे देश से उनके करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इमरान खान की पार्टी के तमाम बड़े नेता या तो इस्तीफा दे चुके हैं, या फिर जेल में बंद हैं। इमरान खान ने सेना पर अपनी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+