पाकिस्तान इलेक्शन कमीशन ने जारी किए फाइनल रिजल्ट.. जानिए किस पार्टी को कितनी सीटें, कौन बना सकता सरकार?
Pakistan Election Final Result: पाकिस्तान चुनाव आयोग ने आखिरकार दो दिनों के बाद चुनाव के फाइनल नतीजे जारी कर दिए हैं और चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, जो नतीजे जारी किए गये हैं, वो आखिरी नतीजे हैं और अब इसमें फेरबदल नहीं होगी।
पाकिस्तान चुनाव आयोग के मुताबिक, जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन वाले ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवारों ने 264 सीटों में से 102 सीटें जीत लीं हैं। इमरान खान की पार्टी के उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव में शामिल हुए थे, क्योंकि चुनाव आयोग ने पार्टी से चुनाव चिन्ह छीन लिया था।

वहीं, चुनाव आयोग के मुताबिक, नवाज शरीफ की पीएमएल-एन ने कुल मिलाकर 73 सीटें जीती हैं और वो देश की संसद में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इमरान खान के सांसद चूंकी निर्दलीय खड़े हुए थे, इसीलिए उनकी पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी नहीं कहा जा सकता है।
वहीं, बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने कुल 54 सीटें जीतीं हैं।
देश की तीन प्रमुख पार्टियों में से कोई भी संसद में बहुमत के लिए आवश्यक 133 सीटें नहीं जीत पाएई हैं, इसलिए, अपने दम पर सरकार बनाने में कोई भी पार्टी समर्थ नहीं है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, कि देश के अगले प्रधान मंत्री के रूप में किसे चुना जाएगा।
गुरुवार के अत्यधिक विवादास्पद चुनाव में मतदान खत्म होने के तीन दिन से ज्यादा समय बाद परिणाम घोषित किए गए हैं, जो हिंसा से ग्रस्त था और चुनाव में धांधली के आरोप लग हैं। इमरान खान की पार्टी ने आज देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है और पार्टी का दावा है, कि उसे 175 सीटों पर जीत मिली है, लेकिन उसके दर्जनों उम्मीदवारों को हरा दिया गया है।
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी है, जिससे पुलिस को किसी भी अवैध सभा और गतिविधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अनुमति मिल गई है।
पाकिस्तान में पिछले गुरुवार को संसदीय चुनाव हुआ, जिसमें 44 पार्टियां नेशनल असेंबली या संसद के निचले सदन में 266 सीटों की हिस्सेदारी के लिए लड़ रही थीं। अल्पसंख्यकों और महिलाओं के लिए अतिरिक्त 70 सीटें आरक्षित की गई हैं। यदि कोई भी पार्टी 169 सीटों का बहुमत नहीं जीतती है, तो सबसे बड़ी हिस्सेदारी वाली पार्टी गठबंधन सरकार बना सकती है।
वहीं, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय यूनियन और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान में हुए चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं और कड़ी निंदा की है। वहीं, दर्जनों ऑस्ट्रेलियन सांसदों ने राष्ट्रपति बाइडेन से पाकिस्तान चुनाव को मान्यता नहीं देने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications